scorecardresearch
 

एकनाथ शिंदे का हाथ देखने वाले ज्योतिषी पर रेप का आरोप, नासिक पुलिस ने किया गिरफ्तार

नासिक पुलिस ने ज्योतिषी अशोक खरात को 35 वर्षीय महिला के साथ रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने खरात के ठिकानों पर छापेमारी कर 58 वीडियो जब्त किए हैं, जिनमें कई मशहूर महिलाओं और सेलिब्रिटी से जुड़ा कंटेंट हो सकता है.

Advertisement
X
अशोक खरात के पास से 58 वीडियो जब्त हुए हैं. (Photo: ITGD)
अशोक खरात के पास से 58 वीडियो जब्त हुए हैं. (Photo: ITGD)

पुलिस ने रेप केस में आरोपी और खुद को ज्योतिषी बताने वाले अशोक खरात उर्फ ​​कैप्टन खरात को गिरफ्तार कर लिया है. अशोक खरात के खिलाफ सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में रेप का केस दर्ज किया गया था. इस पर कार्रवाई करते हुए नासिक क्राइम ब्रांच यूनिट 1 ने उसे बुधवार को तड़के 4 बजे गिरफ्तार किया.

ज्योतिषी अशोक खरात पर 35 साल की महिला के साथ रेप करने का आरोप है. अशोक खरात कई बड़े नेताओं का भविष्य बताने के लिए मशहूर हैं. राज्य के कई बड़े नेता अपना भविष्य जानने के लिए उनके पास जाते हैं.

पुलिस इस मामले में खरात के अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी ले रही है, वहीं खबर है कि पुलिस ने 58 वीडियो जब्त किए हैं. बताया जा रहा है कि ये वीडियो कुछ मशहूर महिलाओं और सेलिब्रिटी से जुड़े हैं.

इन वीडियो की पूरी जांच चल रही है और उम्मीद है कि इससे और भी चौंकाने वाली बातें सामने आ सकती हैं. नासिक क्राइम ब्रांच यूनिट 1 इस क्राइम की आगे की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: ट्रांसफर की चाहत में ठगी का शिकार बना IT अफसर, तोते वाले ज्योतिषी ने लगाया 35 लाख का चूना, गहने लेकर हुआ फरार

Advertisement

ज्योतिषी ने देखा था एकनाथ शिंदे का हाथ 

कैप्टन खरात नासिक के सिन्नर तालुका के मिरगांव में श्री ईशान्येश्वर मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन हैं. नवंबर 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मिरगांव में मंदिर जाने के बाद वो चर्चा में आए थे. कई राजनीतिक नेता, सेलिब्रिटी और बिजनेसमैन उनसे गाइडेंस लेने के लिए जाते थे.

(Photo: ITGD)

कैप्टन खरात के खिलाफ महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन के कार्यकर्ता पहले से ही विरोध में है, जब एकनाथ शिंदे ने उनके यहां भेंट दी थी, तब भी बड़ा बवाल हुआ था.

(इनपुट: प्रवीण ठाकरे)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement