scorecardresearch
 

स्कूटी चलाते समय युवती ने नशे में किया हंगामा, महिला पुलिस अधिकारी का काटा हाथ, Video

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में रंगपंचमी के दौरान नशे में धुत एक युवती ने सड़क पर हंगामा किया. आरके नगर इलाके में पुलिस से कहासुनी के दौरान युवती ने एक महिला पुलिस अधिकारी के हाथ पर काट लिया. बाद में उसे आरके नगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उसने वहां भी हंगामा किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
शराब के नशे में युवती ने किया हंगामा (Photo: Screengrab)
शराब के नशे में युवती ने किया हंगामा (Photo: Screengrab)

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में रंगपंचमी के मौके पर एक युवती के हंगामे का मामला सामने आया है. नशे में धुत युवती ने सड़क पर हंगामा किया और बाद में पुलिस चौकी में भी बवाल मचाया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार रविवार 8 मार्च को कोल्हापुर जिले में रंगपंचमी का त्योहार मनाया जा रहा था. जिले के कई इलाकों में रंग और गुलाल के साथ अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. इसी दौरान आरके नगर इलाके में एक युवती के हंगामे का मामला सामने आया.

रंगपंचमी के दौरान आरके नगर इलाके में हुआ हंगामा

बताया जा रहा है कि युवती नशे की हालत में मोटरसाइकिल चला रही थी. इसी दौरान वह आरके नगर रोड पर पहुंची, जहां रंगपंचमी के मौके पर पुलिस प्रशासन ने भी जगह जगह इंतजाम किए हुए थे. वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ युवती की कहासुनी हो गई और वह गाली गलौज करने लगी.

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बहस के दौरान नशे में धुत युवती अचानक दौड़कर आई और एक महिला पुलिस अधिकारी के हाथ पर काट लिया. इसके बाद भी वह लगातार हंगामा करती रही. इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया.

Advertisement

नशे में धुत युवती की पुलिसकर्मियों से कहासुनी

घटना के बाद पुलिस कर्मी युवती और उसके साथ मौजूद युवक को आरके नगर पुलिस स्टेशन लेकर पहुंचे. हालांकि पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद भी युवती का हंगामा जारी रहा और वह जोर जोर से चिल्लाने लगी.

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो सामने आने के बाद लोग इस घटना को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.
 

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- दीपक सूर्यवंशी

Advertisement
Advertisement