scorecardresearch
 

महाराष्ट्र में कोरोना संकट पर उद्धव को घेरेगी बीजेपी, काले कपड़ों में विरोध-प्रदर्शन

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर कोरोना को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए बीजेपी शुक्रवार दोपहर 'महाराष्ट्र बचाओ' आंदोलन करेगी. बीजेपी के कार्यकर्ता से लेकर नेता तक काले कपड़े में अपने-अपने घरों के बाहर या बालकनी से महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे.

Advertisement
X
पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस
पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस

  • महाराष्ट्र में कोरोना संकट पर उद्धव को घेरेगी बीजेपी
  • बीजेपी कार्यकर्ता काले कपड़े में करेंगे विरोध प्रदर्शन

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संकट बढ़ने के साथ ही राजनीति भी तेज हो गई है. उद्धव ठाकरे सरकार पर कोरोना को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए बीजेपी शुक्रवार दोपहर 11 बजे 'महाराष्ट्र बचाओ' आंदोलन करेगी. बीजेपी के कार्यकर्ता से लेकर नेता तक काले कपड़े में अपने-अपने घरों के बाहर या बालकनी से महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे और सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे.

पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूरे राज्य में मंत्रियों के आवास के बाहर तख्तियां लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. इसके साथ ही लोग घरों की छतों पर अपने आंगन में दो गज दूरी बनाते हुए काले कपड़े पहन कर या काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे.

Advertisement

महाराष्ट्र में कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही राजनीति भी शुरू हो गई है. बीजेपी नेता राज्यपाल से मिलकर इस मामले में पहले ही ज्ञापन दे चुके हैं कि सरकार नाकाम है और अब बीजेपी सड़कों पर उतरकर महाराष्ट्र सरकार को घेरने की तैयारी मैं है. लॉकडाउन के बीच यह राजनीतिक विरोध प्रदर्शन का नया तरीका है.

बीजेपी ने कहा कि संकट के इस दौर में हम राजनीति नहीं करना चाहते लेकिन, जब जनता में कोरोना संकट लगातार बढ़ रहा है तो ऐसे समय में चुप रहना भी मुमकिन नहीं है. बीजेपी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना संकट में राज्य की जनता को राहत देने के लिए अभी तक कोई पैकेज भी घोषित नहीं किया है.

Advertisement
Advertisement