scorecardresearch
 

खून से सना प्यार का बदला! पूर्व प्रेमी की पत्नी पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर मौत

छत्रपति संभाजीनगर के बजाज नगर में एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी के घर में घुसकर उसकी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना वालुज MIDC थाना क्षेत्र की है. आरोपी शैला सोनार मौके से गिरफ्तार कर ली गई है. पुलिस के अनुसार महिला ने पहले भी पति पर शादी का झांसा देकर शोषण और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था.

Advertisement
X
पहले से था विवाद.(Photo: Representational)
पहले से था विवाद.(Photo: Representational)

महाराष्ट्र के मुंबई से सामने आई एक सनसनीखेज वारदात ने रिश्तों की जटिलता और हिंसा की भयावह तस्वीर पेश कर दी. पुलिस के अनुसार, 43 वर्षीय महिला ने अपने पूर्व प्रेमी की पत्नी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी. यह घटना बुधवार सुबह छत्रपति संभाजीनगर के बजाज नगर इलाके में हुई, जो वालुज MIDC थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

पुलिस ने बताया कि आरोपी शैला सोनार अचानक अपने पूर्व प्रेमी के घर में घुस गई और उसकी पत्नी साधना सोनपेथकर (42) पर चाकू से हमला कर दिया. हमला इतना बेरहमी से किया गया कि साधना को सिर और गर्दन पर कई वार लगे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें: मुंबई में भी नासिक TCS जैसा कांड! टेलीकॉलिंग जॉब छोड़ने के बाद युवती को भेजे अश्लील मैसेज, शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी अरेस्ट

पहले से था विवाद और शिकायत

पुलिस के अनुसार, आरोपी शैला सोनार उसी इलाके में अपने दो बच्चों, जिनमें एक 17 वर्षीय बेटा भी शामिल है उसके साथ रहती थी और छोटा व्यवसाय चलाती थी. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि दो साल पहले सोनार ने पीड़िता के पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उसने आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया गया और आर्थिक रूप से भी धोखा दिया गया.

Advertisement

इस पुराने विवाद के कारण दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी. पुलिस का मानना है कि यह घटना उसी विवाद से जुड़ी हो सकती है, हालांकि अभी तक हत्या के पीछे का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.

पुलिस कर रही है गहन जांच

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के इस मामले में सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि वारदात के पीछे की पूरी साजिश और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके.

फिलहाल पुलिस इस जघन्य हत्या के पीछे के असली मकसद को समझने में जुटी है और मामले की हर कड़ी को जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement