scorecardresearch
 

MP विधानसभा चुनाव: दतिया सीट से मंत्री नरोत्तम मिश्रा जीते

मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटों के लिए 28 नवंबर को मतदान हुआ था. राज्य में बीजेपी एक बार फिर सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है तो वहीं कांग्रेस वापसी की कोशिश कर रही है.

Advertisement
X
नरोत्तम मिश्रा (फाइल फोटो)
नरोत्तम मिश्रा (फाइल फोटो)

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) के नरोत्तम मिश्रा ने जीत हासिल की है. उन्होंने कांग्रेस के राजेंद्र भारती को हराया. मिश्रा को 72209 वोट मिले. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 69553 वोटों से संतुष्ट होना पड़ा. 

2013 में विधानसभा की क्या थी तस्वीर

मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों में से 35 सीट अनुसूचित जाति जबकि 47 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. 148  गैर-आरक्षित सीटें हैं. 2013 में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 165 सीटों पर जीत हासिल कर राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई थी, जबकि कांग्रेस को 58 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था. वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 4 जबकि 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी.

2008 और 2013 में क्या थे इस सीट पर नतीजे

Advertisement

2013 में बीजेपी के डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के राजेंद्र भारती को हराया था. मिश्रा को जहां 57438 वोट मिले थे, तो वहीं भारती को 45357 वोट मिले थे. मिश्रा फिलहाल राज्य सरकार में जनसंपर्क मंत्री हैं.

वहीं अगर 2008 के चुनाव की बात करें तो बीजेपी के नरोत्तम मिश्रा ने 34489 वोट के साथ जीत हासिल की थी, तो वहीं राजेंद्र भारती को 23256 वोट मिले थे.

वोटिंग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी

चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार मध्य प्रदेश में 75.05 फीसदी मतदान हुआ. जबकि 2013 में 72.07 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. इस बार महिलाओं का मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव के मुकाबले करीब 4 फीसदी बढ़कर 74.03 प्रतिशत रहा. 2013 में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 70.11 रहा था.

इसके पहले कैसा रहा है वोटिंग का प्रतिशत

1990 में स्व. सुंदरलाल पटवा के नेतृत्व में बीजेपी मैदान में उतरी और 4.36 फीसदी वोट बढ़ गए. तत्कालीन कांग्रेस की सरकार को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद 1993 में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव में उतरी तो 6.03 प्रतिशत मतदान बढ़ा और बीजेपी की पटवा सरकार हार गई थी.

वहीं, 1998 में वोटिंग प्रतिशत 60.22 रहा था जो 1993 के बराबर ही था. उस वक्त दिग्विजय सिंह की सरकार बनी. लेकिन 2003 में उमा के नेतृत्व में बीजेपी सामने आई और दिग्विजय सिंह की 10 साल की सरकार सत्ता से बाहर हो गई. उस वक्त भी 7.03 प्रतिशत वोट बढ़े थे.

Advertisement

To get latest update about Madhya Pradesh elections SMS MP to 52424 from your mobile . Standard  SMS Charges Applicable

Advertisement
Advertisement