scorecardresearch
 

मध्य प्रदेश चुनाव: डबरा विधानसभा सीट फिर कांग्रेस ने जीत दर्ज की

मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटों के लिए 28 नवंबर को मतदान हुआ था. राज्य में बीजेपी एक बार फिर सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है तो वहीं कांग्रेस ने वापसी के लिए दमखम लगा रखी है. 

Advertisement
X
मध्य प्रदेश चुनाव (फोटो-Reuters)
मध्य प्रदेश चुनाव (फोटो-Reuters)

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. डबरा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के कप्तान सिंह और कांग्रेस की इमरती देवी के बीच मुकाबला था. यहां इमरती देवी ने 90,598 सीट पर जीत हासिल की है. वहीं, कप्तान सिंह को 33152 वोट मिले हैं.

मालूम हो कि इस सीट पर 2008 से कांग्रेस का कब्जा है. कांग्रेस की इमारती देवी 2008 और 2013 का चुनाव जीतकर लगातार दो बार से यहां की विधायक हैं.

2013 में विधानसभा की क्या थी तस्वीर

मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों में से 35 सीट अनुसूचित जाति जबकि 47 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. 148  गैर-आरक्षित सीटें हैं. 2013 में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 165 सीटों पर जीत हासिल कर राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई थी, जबकि कांग्रेस को 58 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था. वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 4 जबकि 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी.

Advertisement

डबरा में क्या थे 2013 और 2008 के नतीजे

डबरा विधानसभा सीट साल 2008 से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. डबरा ग्वालियर जिले की विधानसभा सीट है. इस सीट पर 2008 से कांग्रेस का कब्जा है. कांग्रेस की इमारती देवी 2008 और 2013 का चुनाव जीतकर लगातार दो बार से यहां की विधायक हैं.  2013 के चुनाव में इमारती देवी को 67764 वोट मिले थे. वहीं बीजेपी के सुरेश राजे 34486 वोट के साथ दूसरे स्थान पर थे. यहां पर कुल 149696 मतदाता हैं.

कितने लोगों ने किया मताधिकार का प्रयोग

चुनाव आयोग के मुताबिक 2018 में मध्य प्रदेश में कुल 5,03,94,086 मतदाता हैं जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 2,40,76,693 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 2,62,56,157 रही. पुरुष मतदाताओं  का वोटिंग प्रतिशत 75.98 रहा तो वहीं महिला मतदाताओं का वोटिंग प्रतिशत 74.03 रहा. इस बार मध्य प्रदेश में 75.05 फीसदी मतदान हुआ. 2013 में 72.07 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.

वोटिंग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी

चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार मध्य प्रदेश में 75.05 फीसदी मतदान हुआ. जबकि 2013 में 72.07 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. इस बार महिलाओं का मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव के मुकाबले करीब 4 फीसदी बढ़कर 74.03 प्रतिशत रहा. 2013 में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 70.11 रहा था.

Advertisement

इसके पहले कैसा रहा है वोटिंग का प्रतिशत

1990 में स्व. सुंदरलाल पटवा के नेतृत्व में बीजेपी मैदान में उतरी और 4.36 फीसदी वोट बढ़ गए. तत्कालीन कांग्रेस की सरकार को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद 1993 में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव में उतरी तो 6.03 प्रतिशत मतदान बढ़ा और बीजेपी की पटवा सरकार हार गई थी.

वहीं, 1998 में वोटिंग प्रतिशत 60.22 रहा था जो 1993 के बराबर ही था. उस वक्त दिग्विजय सिंह की सरकार बनी. लेकिन 2003 में उमा के नेतृत्व में बीजेपी सामने आई और दिग्विजय सिंह की 10 साल की सरकार सत्ता से बाहर हो गई. उस वक्त भी 7.03 प्रतिशत वोट बढ़े थे.

To get latest update about Madhya Pradesh elections SMS MP to 52424 from your mobile. Standard  SMS Charges Applicable

Advertisement
Advertisement