scorecardresearch
 

रांची: बोनट पर लटका युवक, मर्सिडीज दौड़ाता रहा वकील, ट्रैफिक पुलिस को रौंदने की कोशिश, Video

रांची के डोरंडा क्षेत्र में एक लग्जरी मर्सिडीज कार से कथित हिट एंड रन की घटना सामने आई. आरोप है कि कार ने पहले एक महिला को टक्कर मारी और विरोध करने पर एक युवक को टक्कर मार दी, जो बोनट पर लटक गया. चालक पर उसे कई किलोमीटर तक ऐसे ही ले जाने का आरोप है. आरोपी हाई कोर्ट वकील बताया गया है और पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. घटना का वीडियो वायरल है, जांच जारी है.

Advertisement
X
वकील ने ट्रैफिक पुलिस को भी रौंदने की कोशिश की. (Photo: Screengrab)
वकील ने ट्रैफिक पुलिस को भी रौंदने की कोशिश की. (Photo: Screengrab)

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हिट एंड रन की एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे रांची शहर को हिला कर रख दिया है. एक लग्जरी मर्सिडीज कार ने पहले एक महिला को टक्कर मारी. घटना का विरोध करने पर चालक ने एक युवक को भी टक्कर मार दी, जिससे वह कार के बोनट पर फंस गया.

आरोप है कि चालक ने युवक को कई किलोमीटर तक बोनट पर लटकाए रखा. आरोपी की पहचान हाई कोर्ट के वकील मनोज टंडन के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है. घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक को बोनट पर लटकाकर कार दौड़ाते हुए देखा जा सकता है. इस खौफनाक दृश्य ने लोगों में गुस्सा और डर दोनों पैदा कर दिया है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

घटना के बाद डोरंडा थाना परिसर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी. आसपास के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए, वहीं कई अधिवक्ता भी स्थिति की जानकारी लेने थाने आए. घटना से जुड़ा वीडियो देखने के बाद लोग धीरे-धीरे वापस लौट गए. पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement