scorecardresearch
 

प्रतिभा से प्रणय बनी लड़की, महिला विभाग ने नौकरी पर रखने से किया मना

प्रतिभा तिवारी का चयन महिला एवं बाल विकास विभाग में महिला पर्यवेक्षिका के रूप में 2015 में हुआ था. प्रतिभा तिवारी की पदस्थापना ईचागढ़ में हुई थी. लेकिन कुछ समय बाद परेशानी होने पर प्रतिभा ने अपना ऑपरेशन कराया और प्रणय तिवारी बन गया. जब प्रणय बनी प्रतिभा योगदान के लिए विभाग पहुंची तो मामला फंस गया.

Advertisement
X
ट्रांसजेंडर प्रणय तिवारी
ट्रांसजेंडर प्रणय तिवारी

झारखंड में ट्रांसजेंडर का पहला मामला सामने आया है. झारखण्ड के सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ में एक महिला प्रतिभा तिवारी ने ऑपरेशन करवाया, जिसके बाद प्रणय तिवारी बन गया.

प्रतिभा तिवारी का चयन महिला एवं बाल विकास विभाग में महिला पर्यवेक्षिका के रूप में 2015 में हुआ था. प्रतिभा तिवारी की पदस्थापना ईचागढ़ में हुई थी. लेकिन कुछ समय बाद परेशानी होने पर प्रतिभा ने अपना ऑपरेशन कराया और प्रणय तिवारी बन गया. जब प्रणय बनी प्रतिभा योगदान के लिए विभाग पहुंची तो मामला फंस गया.

काम करने से विभाग ने रोका

ऑपरेशन के बाद काम पर लौटे प्रणय तिवारी उर्फ प्रतिभा तिवारी को विभाग ने काम करने से रोक दिया है. दरअसल, विभाग के सामने परेशानी यह है कि जिस विभाग में उसकी नियुक्ति हुई थी वो विभाग सिर्फ महिलाओं के लिए ही है.

महिला से पुरुष बने प्रणय की नियुक्ति का आधार ही महिला होना था. ऐसे में विभाग के सामने भी धर्म-संकट खड़ा हो गया है कि उसे कैसे महिला पर्यवेक्षिका के रूप में काम कराया जाए.

Advertisement

मुख्यमंत्री से भी लगाई गुहार

विभाग के अड़ंगे के बाद प्रणय ने अपना योगदान सुनिश्चित कराने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास के समक्ष भी गुहार लगाई है. मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग से मामले से संबंधित रिपोर्ट तलब की है. फिलहाल महिला से पुरुष बने प्रणय का प्रश्न सभी के लिए बन गया है.

Advertisement
Advertisement