scorecardresearch
 

कल से 4 हजार से ज्यादा केंद्रों पर शुरू होंगी CBSE बोर्ड परीक्षाएं

इस परीक्षा में करीब 2,824,696 बच्चे शामिल होने जा रहे हैं. जिसमें 8 ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स भी शामिल होंगे. 6 ट्रांसजेंडर कक्षा 10 की परीक्षा और ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स 12वीं की परीक्षा देंगे.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 05 मार्च 2018 से शुरू होंगी. बोर्ड ने बुधवार को कक्षा 12 और 10 की परीक्षाओं के कार्यक्रम की घोषणा कर दी. इस परीक्षा में करीब 2,824,696 बच्चे शामिल होने जा रहे हैं. जिसमें 8 ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स भी शामिल होंगे. 6 ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स कक्षा 10वीं की परीक्षा और 2 ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स 12वीं की परीक्षा देंगे.

बता दें, सीबीएसई ने इस साल से 10वीं कक्षा के सभी स्टू़डेंट्स के लिए बोर्ड परीक्षा अनिवार्य कर दिया है, जो पहले वैकल्पिक था. वहीं परीक्षाओं की तारीख इस साल होने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए तय की गई है. ताकि चुनावों के चलते बच्चों की पढ़ाई पर कोई फर्क न पड़े. डेटशीट जारी होने के साथ ही शेड्यूल सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in और cbseacademic.in पर जाकर देख सकते हैं.

Advertisement

ऐसे देखें डेटशीट

- सबसे पहले आधिकारिक www.cbse.nic.in. पर जाएं.

- 'CBSE Date Sheet Class 10, Class 12' पर क्लिक करें.

- डेटशीट स्क्रीन पर दिखने लगेगी.

- प्रिंटआउट लेना ना भूलें.

इसके साथ ही सीबीएसई ने कहा है कि सभी स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम जनवरी के दूसरे हफ्ते से शुरू होकर 31 जनवरी तक पूरे हो जाएंगे. इसके बाद प्रैक्टिकल पेपर के नंबर फरवरी में वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे.

Advertisement
Advertisement