scorecardresearch
 

जम्मू कश्मीर में हाईवे पर मिला संदिग्ध सूटकेस, निकला बम... कंट्रोल धमाका कर प्रशासन ने शुरू कराई आवाजाही

श्रीनगर-बारामूला नेशनल हाईवे पर नारबल के पास एक संदिग्ध भूरे रंग का सूटकेस मिलने से अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षा बलों ने सतर्कता बरतते हुए आईईडी प्रोटोकॉल लागू किया और बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट के जरिए संदिग्ध वस्तु को नष्ट कर दिया.

Advertisement
X
श्रीनगर में संदिग्ध बैग मिलने से मचा हड़कंप. (Photo: ITG)
श्रीनगर में संदिग्ध बैग मिलने से मचा हड़कंप. (Photo: ITG)

जम्मू-कश्मीर के नरबल इलाके में बारामूला-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (Ring Road के पास) पर संदिग्ध वस्तु मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सुरक्षा एजेंसियों ने आईईडी प्रोटोकॉल लागू कर दिया. इसके बाद मौके पर पहुंचे बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड ने मौके पर जांच कर संदिग्ध बैग को नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट कर दिया. वहीं, इलाके में सर्च ऑपरेशन और सुरक्षा जांच के बाद अब हाईवे को दोबारा वाहनों के लिए खोल दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, संयुक्त सुरक्षा बलों की रोड ओपनिंग पार्टी (ROP) ने बुधवार सुबह-सुबह बारामूला-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक ब्राउन सूटकेस देखा. सूटकेस के संदिग्ध होने पर तुरंत इलाके को घेर लिया गया और सड़क के दोनों ओर यातायात को रोक दिया गया. BDS टीम ने बम निरोधक दस्ते ने तकनीकी बारीकियों को ध्यान में रखते हुए सूटकेस की जांच की और फिर उसे एक सुरक्षित धमाके (Controlled Blast) के जरिए उड़ा दिया.

इसके बाद सुरक्षबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन कर हाईवे पर फिर से वाहनों के आवागमन की मंजूरी दे दी है.

आपको बता दें कि हाल के महीनों में श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर कई बार संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं, जिन्हें BDS ने सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया है. पिछले महीने में तत्पर पट्टन इलाके में एक आईईडी मिला था, जिसे नियंत्रित विस्फोट से नष्ट कर दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement