scorecardresearch
 

हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, कई जिलों में गरज-तूफान का येलो अलर्ट

हिमाचल के पहाड़ों पर मौसम ने अचानक पलटी मारी है. जनजातीय इलाकों में बर्फबारी के बाद पूरे प्रदेश में ठंडक लौट आई है, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों के लिए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दी है.

Advertisement
X
हिमाचल के कई जिलों में बिजली गिरने का येलो अलर्ट (Photo: PTI)
हिमाचल के कई जिलों में बिजली गिरने का येलो अलर्ट (Photo: PTI)

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की वजह से तापमान में अच्छी-खासी गिरावट आई है. शुक्रवार को लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फ गिरी, जिससे पूरे प्रदेश में ठंडक बढ़ गई है. हंसा में 10 सेंटीमीटर और कोक्सर में करीब 2.5 सेंटीमीटर तक नई बर्फ जम चुकी है. इस बदलाव की वजह से मार्च के महीने में समय से पहले शुरू हुई गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है, हालांकि प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

 शिमला मौसम विज्ञान स्टेशन ने 15 और 16 मार्च को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और राजधानी शिमला के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब है कि इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की भी आशंका है. वहीं, 14 मार्च को कांगड़ा, मंडी और सोलन जैसे मैदानी इलाकों में तेज गर्मी और लू चलने का अनुमान जताया गया है. यानी प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी परेशान करेगी, तो कहीं कड़ाके की ठंड बनी रहेगी. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, प्रशासन ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों को मौसम पर नजर रखने को कहा है.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 14 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में और भी ज्यादा बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है. विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 14 और 17 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी, जबकि 15, 18 और 19 मार्च को कई क्षेत्रों में तेज बारिश या बर्फबारी की संभावना है. शुक्रवार को भी छतरारी में सबसे अधिक 7.1 मिमी बारिश हुई, जबकि चंबा, कुकुमसेरी और पूह में बूंदाबांदी दर्ज की गई है. इस बारिश से मैदानी इलाकों में धूल और प्रदूषण से भी राहत मिलने की उम्मीद है.

Advertisement

तापमान का हाल और प्रशासन की सलाह

तापमान की बात करें तो ताबो प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, ऊना में पारा 32 डिग्री तक पहुंच गया, जो राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. शिमला, मनाली और धर्मशाला जैसे पर्यटन स्थलों पर भी तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा बना हुआ है, लेकिन आने वाली बारिश से यहां भी तापमान गिर सकता है. प्रशासन ने ट्रेकर्स और पर्यटकों को सख्त सलाह दी है कि वे खराब मौसम के दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से बचें. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement