scorecardresearch
 

गुरुग्राम: टैक्सी ड्राइवर ने पहले पत्नी को मारा, फिर खुद की भी दे दी जान

गुरुग्राम के सेक्टर-9 स्थित अंबेडकर नगर में 33 वर्षीय टैक्सी ड्राइवर दीपक कुमार ने पत्नी सोनम बाई की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद भी सुसाइड कर लिया. दोनों अलवर के निवासी थे और आठ साल पहले लव मैरिज किए थे.

Advertisement
X
पत्नी को मारने के बाद टैक्सी ड्राइवर ने खुद की भी दी जान. (File Photo: ITG)
पत्नी को मारने के बाद टैक्सी ड्राइवर ने खुद की भी दी जान. (File Photo: ITG)

गुरुग्राम में सेक्टर-9 के अंबेडकर नगर में एक 33 वर्षीय टैक्सी ड्राइवर ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर अपने किराए के घर में खुद भी आत्महत्या कर ली. एक एजेंसी के मुताबिक मृतकों की पहचान दीपक कुमार और उसकी पत्नी सोनम बाई के रूप में हुई है, जो राजस्थान के अलवर के रहने वाले थे. पुलिस के अनुसार, इस जोड़े ने आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था और वे अपने छह साल के बेटे के साथ रहते थे.

पत्नी से अलग रहने लगा था दीपक
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया और मृतक टैक्सी ड्राइवर के खिलाफ हत्या के आरोप में FIR दर्ज कर ली गई है.

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि दीपक कुमार शराब का आदी था, जिसके कारण शादी की शुरुआत से ही इस जोड़े के बीच झगड़े होते रहते थे. पुलिस ने बताया कि दीपक करीब एक महीने पहले अलग रहने लगा था, जिसके बाद सोनम ने अपनी बहन अमृता को अपने पास बुला लिया था.

शराब पीने से रोकने पर लड़ाई करता था दीपक
पुलिस ने बताया कि शनिवार को अमृता बाहर का कुछ काम निपटाकर घर लौटी तो उसने सोनम का शव रसोई में पड़ा देखा. पुलिस ने आगे बताया कि दीपक का शव दूसरे कमरे में लटका हुआ था. उनका बेटा भी उस समय घर में ही मौजूद था. अमृता ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया. जिन्होंने बाद में पुलिस को सूचना दी.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि पत्नी के शव पर गला घोंटने के निशान थे. सेक्टर 9A के SHO अवतार सिंह ने कहा कि जांच में पता चला है कि दीपक शराब का आदी था. जब सोनम उसे शराब पीने से मना करती थी, तो दोनों के बीच झगड़ा होता था. हम सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement