scorecardresearch
 

बजता रहा 'इशाका' का फोन, जाकर देखा तो खून ही खून...ऐसे खुला गुरुग्राम मर्डर का राज

गुरुग्राम में एक युवती की हत्या और सॉफ्टवेयर इंजीनियर की आत्महत्या के मामले ने सभी को झकझोर दिया है. परिवार के फोन का जवाब नहीं मिलने पर पुलिस किराये के फ्लैट पहुंची, जहां युवती का शव मिला. जांच के दौरान रेलवे ट्रैक से युवक का शव भी बरामद हुआ. पुलिस अब पूरे मामले की वजह तलाशने में जुटी है.

Advertisement
X
ऐसे खुला गुरुग्राम मर्डर का राज (Photo: itg)
ऐसे खुला गुरुग्राम मर्डर का राज (Photo: itg)

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में रविवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. पुलिस के मुताबिक, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी महिला मित्र की चाकू मारकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान भी दे दी. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.

घरवालों को फोन ही नहीं उठा रही थी

इस मामले का पता तब चला, जब उत्तर प्रदेश की रहने वाली इशाका ने अपने परिवार के लगातार फोन कॉल का जवाब देना बंद कर दिया. काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस सेक्टर-55 स्थित युवती के किराए के फ्लैट पर पहुंची. पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर कमरे के अंदर प्रवेश किया तो वहां इशाका का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला. शुरुआती जांच में पता चला कि उसकी कई बार चाकू से हमला कर हत्या की गई थी. इसके बाद फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए.

रेलवे ट्रैक पर इंजीनियर बॉयफ्रेंड का शव

मामले की जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि युवती के संपर्क में रहने वाला 25 वर्षीय श्रेष्ठ मलिक, जो छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला था, घटना से पहले उसके कमरे पर आया था. पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी. इसी बीच सूचना मिली कि गुरुग्राम के रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है. पहचान होने पर पता चला कि शव श्रेष्ठ मलिक का है. पुलिस का कहना है कि उसने युवती की हत्या करने के बाद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली.

Advertisement

पुलिस हर पहलू की कर रही जांच

दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है. सेक्टर-56 थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार, पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. दोनों के कॉल रिकॉर्ड और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement