गुजरात विधानसभा में उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस विधायक शैलेश परमार ने नामांकन दाखिल किया है. भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री और विधायक पुर्णेश मोदी उम्मीदवार हैं. यह पद पूर्व उपाध्यक्ष जेताभाई आहिर के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था. कांग्रेस ने भाजपा पर संसदीय प्रणाली और लोकतांत्रिक परंपरा का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है. देखें वीडियो.