scorecardresearch
 

हर-हर महादेव की गूंज, 11 तीर्थों का पवित्र जल... सोमनाथ में PM मोदी की महा-पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर में 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'सोमनाथ अमृत पर्व-2026' में हिस्सा लिया. उन्होंने हेलिपैड से मंदिर तक 1 किलोमीटर लंबा रोड शो किया. उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया और सोमनाथ मंदिर की अहमियत पर चर्चा की.

Advertisement
X
पीएम मोदी ने कुंभाभिषेक भी किया. (Photo- X/Narendra Modi)
पीएम मोदी ने कुंभाभिषेक भी किया. (Photo- X/Narendra Modi)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर हैं. प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे होने पर 'सोमनाथ अमृत पर्व-2026' का आयोजन किया गया. पीएम मोदी इसी का हिस्सा बनने के लिए यहां पहुंचे थे. सोमनाथ मंदिर पहुंचने के बाद पीएम मोदी 'अमृत महोत्सव' के विशेष कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.

पीएम मोदी सुबह 10 बजे हेलिपैड से सोमनाथ पहुंचे जहां उन्होंने हेलिपैड से मंदिर तक 1 किलोमीटर लंबा रोड शो किया. यहां लोगों का भारी हुजूम देखने को मिला. इसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया और सोमनाथ मंदिर के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व का जिक्र किया.

पीएम मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटले की प्रतिमा को नमन किया और फूल अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने नेप्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव के पावन दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना भी की.

पीएम मोदी के स्वागत के लिए खास तैयारियां

सोमनाथ मंदिर परिसर को 'अमृत पर्व' के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया था. प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गईं. ओडिशा के कलाकार नारायण साहू और सुब्रता महाराणा ने रेत से भगवान शिव और मंदिर की सुंदर आकृति बनाई. 75 ढोल, शंख और डमरू की गूंज के साथ पीएम का स्वागत किया गया.

Advertisement

इसके साथ ही पारंपरिक वेशभूषा में 100 कन्याएं 'कलश नृत्य' पेश किया. वहीं, इदर के कलाकारों ने शिव परिवार के रूप में सजकर पौराणिक संवादों के जरिए शिव भक्ति की महिमा सुनाई. पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में एक विशेष यज्ञ में आहुति देकर कार्यक्रम का समापन किया. इसके बाद उन्होंने 11 पवित्र स्थानों से लाए गए जल से मंदिर का कुंभाभिषेक किया. इस गौरवशाली पल के दौरान 'सूर्य किरण' टीम एयर शो किया और मंदिर पर पुष्प वर्षा की गई.

'सोमनाथ में हर कोने में भक्ति का अनुभव'

PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोमनाथ यात्रा से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'सोमनाथ में, हर कोने में भक्ति का अनुभव किया जा सकता है. फिर से बने मंदिर के भक्तों के लिए दरवाजे खुलने के 75 साल पूरे होने पर अनगिनत लोग एक साथ आए हैं. वो दिन सच में भारत की सभ्यता की यात्रा में एक मील का पत्थर था.'

वडोदरा में पीएम मोदी की विशाल जनसभा

पीएम मोदी आज दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक सागर दर्शन सर्किट हाउस में रहेंगे. शाम को प्रधानमंत्री वडोदरा के लिए रवाना होंगे. वडोदरा में शाम 5 बजे वो 'सरदार धाम' का लोकार्पण करेंगे और वहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. दिल्ली लौटने से पहले शाम 7 बजे वडोदरा की सड़कों पर प्रधानमंत्री का रोड शो होगा, जिसमें भारी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement