scorecardresearch
 

IMD Rainfall Alert: दिल्ली में बारिश से लुढ़केगा पारा, जानें पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे हफ्ते दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश दर्ज की जाएगी. इसी के साथ तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी. आइए जानते हैं मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी.

Advertisement
X
Delhi Weather Update (Representational Image)
Delhi Weather Update (Representational Image)

Delhi Weather Update, IMD Rainfall: दक्षिण पश्चिम मॉनसून का असर पूरे देश में दिखने लगा है. 02 जूलाई को मॉनसून ने पूरे भारत को कवर कर लिया है. यूपी, बिहार, नई दिल्ली समेत बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं. मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे हफ्ते देश की राजधानी नई दिल्ली में बारिश देखने को मिलेगी. साथ ही, तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी. आइए जानते हैं नई दिल्ली के मौसम का हाल. 

दिल्ली में पूरे हफ्ते बारिश
मौसम विभाग की मानें तो नई दिल्ली में पूरे हफ्ते बारिश का पूर्वानुमान है. आज (सोमवार) भी दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान है. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान आज 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. कल से बारिश की तीव्रता में हल्की बढ़त दर्ज की जा सकती है. वहीं, तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी. 

जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

कल यानी 04 जुलाई को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, कल नई दिल्ली में मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है. बुधवार को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 34 दर्ज किया जाएगा. वहीं, बुधवार और गुरुवार को नई दिल्ली में मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी. बुधवार को दिल्ली में मध्यम बारिश होगी. 07 जुलाई यानी शुक्रवार को नई दिल्ली में हल्की बारिश दर्ज की जाएगी. वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जाएगाय 08 जुलाई यानी शनिवार को भी नई दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री ही दर्ज किया जाएगा. हालांकि, शनिवार को बारिश की तीव्रता बढ़ेगी. रविवार को भी नई दिल्ली में अच्छी बारिश दर्ज की जा सकती है. 

Advertisement
Delhi Weather Update
Delhi Weather Update

एनसीआर के मौसम का हाल
नोएडा: मौसम विभाग की मानें तो आज नोएडा में बारिश के आसार नहीं हैं. वहीं, आज यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहेगा. 04 जुलाई यानी मंगलवार को नोएडा में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान 36 डिग्री रह सकता है. इसी के साथ, कल नोएडा में गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. 5 से 7 जुलाई तक नोएडा का अधिकतम तापमान 34 से 31 डिग्री के बीच रहेगा. वहीं, नोएडा में इस पूरे हफ्ते बारिश का पूर्वानुमान है. 

गाजियाबाद: मौसम विभाग की मानें तो गाजियाबाद में आज बारिश का पूर्वानुमान नहीं है. वहीं, अधिकतम तापमान 36 दर्ज किया जा सकता है. कल से रविवार तक गाजियाबाद में बारिश का पूर्वानुमान है. वहीं, कल यानी मंगलवार को गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 05 जुलाई को गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 06 जुलाई को गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 07 से 09 जुलाई के बीच गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहेगा. 

गुरुग्राम: मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुग्राम में आज (सोमवा) अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहेगा. वहीं, आज गुरुग्राम में भी बारिश नहीं होगी. मंगलवार से रविवार तक गुरुग्राम में लगातार बारिश का पूर्वानुमान है. वहीं, तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी. कल गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, 05 और 06 जुलाई को गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जाएगा. 07 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 रहेगा. इसके बाद, शनिवार और रविवार को तापमान बढ़कर 34 डिग्री दर्ज किया जाएगा. 

Advertisement


 

Advertisement
Advertisement