scorecardresearch
 

'सरकार का रवैया तानाशाही, लोकतंत्र कमजोर...', सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर भड़के कांग्रेस नेता

महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल के दौरान अस्पताल ले जाने की कार्रवाई पर केंद्र सरकार को घेरते हुए इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया. उन्होंने कहा कि वांगचुक को जबरन हटाया गया. वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि उनकी बिगड़ती तबीयत और दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार उन्हें अस्पताल ले जाया गया. पटोले ने नीट मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की और कांग्रेस के विरोध मार्च में शामिल होने की भी घोषणा की.

Advertisement
X
पटोले ने कहा कि सोनम वांगचुक को चादर में लपेटकर जबरन अस्पताल ले जाया गया. File Photo PTI
पटोले ने कहा कि सोनम वांगचुक को चादर में लपेटकर जबरन अस्पताल ले जाया गया. File Photo PTI

महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक नाना पटोले ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाने की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का रवैया तानाशाही वाला है और इससे लोकतंत्र कमजोर हो रहा है.

पटोले ने कहा कि सोनम वांगचुक को चादर में लपेटकर जबरन अस्पताल ले जाया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर दिल्ली हाईकोर्ट ने किस तरह के निर्देश दिए थे, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई.

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे. शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली पुलिस उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले गई. दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह कदम दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों और मेडिकल सलाह के आधार पर उठाया गया.

नाना पटोले ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अब अंकपत्र में गड़बड़ी के भी आरोप सामने आ रहे हैं और इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए.

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि संसद के मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ निकाले जाने वाले विरोध मार्च में शामिल होगी.

इस दौरान पटोले ने समाजवादी नेता डॉ. कुमार सप्तर्षि के निधन पर भी शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने जनता के लिए संघर्ष करने वाला एक समर्पित नेता खो दिया है और उनके जाने से राज्य की राजनीति में बड़ी कमी आई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement