scorecardresearch
 

मेट्रो स्टेशन के पास मिली थी खून से सनी लाश, दोस्त ने ही दी थप्पड़ के बदले मौत

दिल्ली के खजूरी खास इलाके में मेट्रो स्टेशन के पास झाड़ियों में मिले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपी दोस्त थे तथा दोनों साथ बैठकर गांजा पी रहे थे. मामूली विवाद के बाद आरोपी ने पत्थर से हमला कर दोस्त की हत्या कर दी और शव को ईंटों से ढंककर फरार हो गया.

Advertisement
X
मेट्रो स्टेशन के पास मिली थी खून से सनी लाश (Photo: itg)
मेट्रो स्टेशन के पास मिली थी खून से सनी लाश (Photo: itg)

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास थाना क्षेत्र में खजूरी खास मेट्रो स्टेशन के निकट मिले एक व्यक्ति के शव के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जांच के दौरान सामने आया कि मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने अपने ही दोस्त की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी थी.

पुलिस के अनुसार, 8 जून को खजूरी खास मेट्रो स्टेशन के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की. तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारी के आधार पर पुलिस टीम आरोपी तक पहुंचने में सफल रही.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 साल के शिफायत के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने बताया कि मृतक 40  साल का अजहरुद्दीन उसका दोस्त था. 5 जून को दोनों खजूरी खास मेट्रो स्टेशन के पास झाड़ियों में बैठकर गांजा पी रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि बहस के दौरान अजहरुद्दीन ने शिफायत को थप्पड़ मार दिया, जिससे वह बेहद नाराज हो गया.

Advertisement

गुस्से में आकर शिफायत ने पास में पड़े पत्थर के टुकड़े से अजहरुद्दीन पर कई वार कर दिए. गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी ने शव को ईंटों से ढंक दिया ताकि किसी को वारदात की भनक न लगे और वहां से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना के समय पहने गए कपड़े और जूते बरामद कर लिए हैं, जिन्हें साक्ष्य के तौर पर जब्त किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.

Input: रोहातास कुमार यादव 


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement