scorecardresearch
 

Delhi: कुछ दिन की ठंडक के बाद फिर बढ़ी राजधानी की गर्मी, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

दिल्ली में बारिश के बाद मिली राहत अब धीरे-धीरे खत्म होती दिख रही है. शुक्रवार को राजधानी में तापमान फिर बढ़ गया और सफदरजंग में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने 11 और 12 मई के लिए बारिश और गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है. दिल्ली में फिलहाल एयर क्वालिटी संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई है.

Advertisement
X
 राजधानी दिल्ली में तापमान फिर बढ़ा.  (Photo: Representational)
राजधानी दिल्ली में तापमान फिर बढ़ा. (Photo: Representational)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है. शुक्रवार को दिल्ली में पारा चढ़ा और कई इलाकों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सफदरजंग केंद्र में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं पालम में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा. लोधी रोड में 34.2 डिग्री और रिज इलाके में 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

दिल्ली के अयानगर इलाके में तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा. हालांकि यह इस समय के सामान्य तापमान से करीब पांच डिग्री कम बताया गया है. सुबह के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया. सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि पालम में यह 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा. रिज इलाका सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से करीब 5.5 डिग्री कम था.

सफदरजंग में 36.4 डिग्री तक पहुंचा पारा

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई. सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में बारिश का आंकड़ा शून्य रहा. वहीं दिनभर भी किसी इलाके में बारिश नहीं हुई. दिल्ली की हवा फिलहाल लोगों को राहत देती नजर आ रही है. 

Advertisement

11 और 12 मई के लिए येलो अलर्ट जारी

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए फिर से मौसम बदलने की संभावना जताई है. विभाग के अनुसार 11 और 12 मई को दिल्ली में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement