scorecardresearch
 

दिल्ली में रफ्तार का कहर! IPL मैच देखकर घर लौट रहे थे चचेरे भाई, हिट-एंड-रन ने ली जान

दिल्ली के अशोक रोड पर रात करीब साढ़े दस बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दो चचेरे भाई यज्ञ और अभव गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी मौत हो गई. पुलिस ने हिट एंड रन की पुष्टि की है.

Advertisement
X
दिल्ली में हिट एंड रन हादसे में दो भाइयों की मौत. (photo: ITG)
दिल्ली में हिट एंड रन हादसे में दो भाइयों की मौत. (photo: ITG)

दिल्ली में हिट एंड रन का दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसमें दो चचेरे भाइयों की जान चली गई. ये दोनों यज्ञ और अभव आईपीएल का मैच देखने के बाद बाइक पर घर लौट रहे थे. ये घटना अशोक रोड पर रात करीब साढ़े दस बजे की बताई जा रही है. अचानक एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन दोनों भाइयों को बचाया नहीं जा सका.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि अशोक रोड पर रात करीब साढ़े दस बजे सड़क हादसे की सूचना प्राप्त हुई थी. कॉलर ने बताया कि बाइक पर जा रहे दो लोगों की एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े. मौके पर मौजूद लोग और पुलिस की मदद से दोनों घायल भाइयों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद दोनों की मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान चचेरे भाई यज्ञ और अभव के रूप में हुई है जो दिल्ली बेंगलुरु के बीच खेले ए आईपीएल मैच को देखकर बाइक से घर लौट रहे थे.

शुरुआती  जांच में पता चला है कि मैच देखने के बाद घर लौट रहे, तभी अभव के पिता का उन्हें फोन आया. अभव ने अपने पिता को बताया कि आधे घंटे में वो फोर पहुंच जाएंगे. उस वक़्त वो अशोक रोड से गुजर रहे थे. तभी किसी अज्ञात वाहन ने दोनो को टक्कर मार दी.

पुलिस ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. हादसे वाली जगह के आसपास लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है. पुलिस सूत्रों को कहना है कि शुरुआती जांच में यह हिट एंड रन का मामला लग रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement