दिल्ली में हिट एंड रन का दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसमें दो चचेरे भाइयों की जान चली गई. ये दोनों यज्ञ और अभव आईपीएल का मैच देखने के बाद बाइक पर घर लौट रहे थे. ये घटना अशोक रोड पर रात करीब साढ़े दस बजे की बताई जा रही है. अचानक एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन दोनों भाइयों को बचाया नहीं जा सका.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि अशोक रोड पर रात करीब साढ़े दस बजे सड़क हादसे की सूचना प्राप्त हुई थी. कॉलर ने बताया कि बाइक पर जा रहे दो लोगों की एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े. मौके पर मौजूद लोग और पुलिस की मदद से दोनों घायल भाइयों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद दोनों की मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान चचेरे भाई यज्ञ और अभव के रूप में हुई है जो दिल्ली बेंगलुरु के बीच खेले ए आईपीएल मैच को देखकर बाइक से घर लौट रहे थे.
शुरुआती जांच में पता चला है कि मैच देखने के बाद घर लौट रहे, तभी अभव के पिता का उन्हें फोन आया. अभव ने अपने पिता को बताया कि आधे घंटे में वो फोर पहुंच जाएंगे. उस वक़्त वो अशोक रोड से गुजर रहे थे. तभी किसी अज्ञात वाहन ने दोनो को टक्कर मार दी.
पुलिस ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. हादसे वाली जगह के आसपास लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है. पुलिस सूत्रों को कहना है कि शुरुआती जांच में यह हिट एंड रन का मामला लग रहा है.