scorecardresearch
 

हाई-प्रोफाइल केस का खुलासा... दिल्ली AI समिट से चोरी हुए डिवाइस 24 घंटे में बरामद

बेंगलुरु स्थित एआई स्टार्टअप NeoSapien के संस्थापक धनंजय यादव ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए दिल्ली पुलिस को तेज कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि उनकी कंपनी के डिवाइस मिल गए हैं और पिछले दो दिनों में मिले सहयोग और समर्थन के लिए वह सभी के आभारी हैं.

Advertisement
X
AI स्टार्टअप के फाउंडर ने आरोप लगाया था कि AI समिट में उनके डिवाइस चोरी हो गए थे (Photo: X/ @imDhananjay)
AI स्टार्टअप के फाउंडर ने आरोप लगाया था कि AI समिट में उनके डिवाइस चोरी हो गए थे (Photo: X/ @imDhananjay)

देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान चोरी हुए एक स्टार्टअप के वियरेबल डिवाइस महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिए गए. बेंगलुरु स्थित एआई स्टार्टअप NeoSapien के संस्थापक धनंजय यादव ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए दिल्ली पुलिस को तेज कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया.

धनंजय यादव ने बताया कि उनकी कंपनी के एआई वियरेबल डिवाइस भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के पहले दिन हाई-सिक्योरिटी जोन से गायब हो गए थे. शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से डिवाइस बरामद कर लिए.

यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि उनकी कंपनी के डिवाइस मिल गए हैं और पिछले दो दिनों में मिले सहयोग और समर्थन के लिए वह सभी के आभारी हैं.

ऐसे हुई थी पूरी घटना

धनंजय यादव के अनुसार, समिट के पहले दिन वह अपनी कंपनी का एआई वियरेबल प्रदर्शित करने पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे सुरक्षा कर्मियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले इलाके को खाली कराने के लिए स्टॉल बंद करवाने शुरू कर दिए.

Advertisement

यादव का दावा है कि उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों से अनुरोध किया था कि उन्हें भारत का पहला पेटेंटेड एआई वियरेबल दिखाने का मौका दिया जाए, लेकिन बाद में उन्हें टीम के साथ स्टॉल छोड़ने के लिए कहा गया. जब उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से पूछा कि क्या वे अपने डिवाइस साथ ले जाएं, तो उन्हें भरोसा दिलाया गया कि सुरक्षा एजेंसियां सामान की देखभाल करेंगी. 

इसके बाद वे वहां से चले गए. हालांकि, शाम को जब उन्हें वापस आने की अनुमति मिली, तब तक उनके डिवाइस गायब हो चुके थे. यादव ने इसे बेहद निराशाजनक बताया और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए.

पुलिस ने दर्ज की FIR

घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद 24 घंटे के भीतर चोरी हुए उपकरण बरामद कर लिए.

यह घटना उस दिन हुई जब एआई समिट में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि उद्घाटन दिवस पर 70 हजार से अधिक लोग कार्यक्रम में पहुंचे थे. उन्होंने इसे दुनिया के सबसे बड़े एआई आयोजनों में से एक बताते हुए प्रतिभागियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement