scorecardresearch
 

'बीजेपी को 2024 का डर सता रहा है', बिहार के मंत्री पर IT की रेड पर बिफरे तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि 2024 ऐसे ही चलता रहेगा. देख नहीं रहे हैं हेमंत सोरेन के साथ क्या-क्या हो रहा है. कोई नई बात नहीं रह गई है यह. इस पर अब बार-बार टिप्पणी करने का कोई फायदा नहीं है. जनता को सब पता है ऐसा क्यों हो रहा है.

Advertisement
X
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

बिहार सरकार में उद्योग मंत्री और आरजेडी नेता समीर महासेठ और उनके करीबी रिश्तेदारों के यहां गुरुवार को आयकर की छापेमारी हुई. इसको लेकर अब उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव तक बीजेपी विपक्षी नेताओं के यहां इसी तरीके से आयकर और एडी की छापेमारी करवाती रहेगी.

तेजस्वी यादव ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रवर्तन निदेशालय के सामने हुई पेशी का हवाला देते हुए कहा कि बीजेपी विपक्ष के खिलाफ किस तरीके से कार्रवाई कर रही है, यह हेमंत सोरेन के मामले से स्पष्ट है. उन्होंने कहा कि 2024 ऐसे ही चलता रहेगा. देख नहीं रहे हैं हेमंत सोरेन के साथ क्या-क्या हो रहा है. कोई नई बात नहीं रह गई है यह. इस पर अब बार-बार टिप्पणी करने का कोई फायदा नहीं है. जनता को सब पता है ऐसा क्यों हो रहा है. तेजस्वी 

उन्होंने कहा कि बीजेपी को इस बात का डर है कि 2024 में वह लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी और इसी कारण से विपक्ष के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. बीजेपी को 2024 का डर सता रहा है. 2024 में बीजेपी समाप्त हो जाएगी.

Advertisement

बता दें कि गुरुवार को आयकर विभाग ने कैबिनेट मंत्री समेत कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है. एएनआई के मुताबिक, आयकर विभाग की 25 सदस्यीय टीम पटना में बिहार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ के आवास और दफ्तर पर रेड डाली. आईटी ने नीतीश सरकार में उद्योग मंत्री समीर महासेठ के पटना समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की. आरजेडी कोटे से महागठबंधन सरकार में शामिल समीर महासेठ मधुबनी से दूसरी बार विधायक बने हैं. वह इससे पहले भी बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

Advertisement
Advertisement