scorecardresearch
 

बिहारः मधेपुरा में घरों में घुसा बाढ़ का पानी-फसल बर्बाद, ऊफान पर कोसी नदी

बिहार के मधेपुरा में कोसी नदी ने जमकर तांडव मचाना शुरू कर दिया है. बाढ़ से त्रस्त स्थानीय लोगों का कहना है कि कोसी नदी में जलस्तर बढ़ता जा रहा है और पानी से मक्का और धान की फसल खराब हो गई है.

Advertisement
X
बाढ़ से घिरा बिहार का रतवारा गांव (फोटो- रोहित)
बाढ़ से घिरा बिहार का रतवारा गांव (फोटो- रोहित)

  • 10 दिन से पूरी तरीके से जलमग्न रतवारा गांव
  • पानी से मक्का और धान की फसल बर्बाद

हर साल की तरह इस बार भी बाढ़ ने बिहार में रौद्र रुप दिखाना शुरू कर दिया है. इस बार तो बिहार पहले से ही कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है और अब बाढ़ ने लोगों के जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है. कोसी नदी एक बार फिर तबाही मचा रही है.

बिहार में कोसी नदी ने अब अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है. मधेपुरा जिले के कई गांव कोसी नदी से पूरी तरीके से जलमग्न हो चुके हैं.

मधेपुरा में कोसी नदी ने किस तरीके से तांडव मचाना शुरू कर दिया है यह जानने के लिए आजतक की टीम मधेपुरा के आलमनगर प्रखंड में स्थित रतवारा गांव पहुंची. रतवारा गांव पिछले 10 दिनों से पूरी तरह से जलमग्न है. इलाके का स्कूल हो या फिर थाना सभी इमारतें पूरी तरीके से जलमग्न हो चुकी हैं. लोगों को अपनी जान बचाने के लिए अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ रहा है.

Advertisement

फसल को खासा नुकसान

स्थानीय लोगों ने बताया कि कोसी नदी में जिस तरीके से जलस्तर बढ़ता जा रहा है उसकी वजह से उन सभी के घर में कमर तक पानी भर चुका है. बाढ़ प्रभावित लोगों ने कहा कि पूरा इलाका जलमग्न होने की वजह से मक्का और धान की फसल बर्बाद हो गई है.

इसे भी पढ़ें ---

पीड़ित लोगों ने शिकायत की है कि उन लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार का कोई भी नुमाइंदा अब तक उन तक नहीं पहुंचा है. उनका कहना है कि पिछले 10 दिन से पूरा इलाका पानी में डूबा हुआ है. फसल बर्बाद हो चुकी है, इसके बावजूद सरकार ने अब तक हमारी सुध नहीं ली है.

Advertisement
Advertisement