scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: स्कूली छात्राओं के पास जाकर अश्लील हरकत करते आदमी का ये वीडियो भारत का नहीं है

कुछ लोग इस वीडियो को उत्तर प्रदेश का बताकर शेयर कर रहे हैं. एक्स पर एक व्यक्ति ने लिखा, “इस जिहादी को इतना मारना चाहिए कि न दिखाने लायक रहे,न बताने लायक रहे.”

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये वीडियो उत्तर प्रदेश का है जहां स्कूली छात्राओं के पास जाकर एक आदमी ने अश्लील हरकत की.
सोशल मीडिया यूजर्स
सच्चाई
ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि बांग्लादेश के Mymensingh शहर का है.

दो स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील हरकत करते एक आदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें हिजाब पहने हुए दो स्कूली छात्राएं किसी गली से गुजरती हुई नजर आ रही हैं. इस दौरान एक आदमी उनके पास जाकर अपना प्राइवेट पार्ट दिखाता है.

कुछ लोग इस वीडियो को उत्तर प्रदेश का बताकर शेयर कर रहे हैं. एक्स पर एक व्यक्ति ने लिखा, “इस जिहादी को इतना मारना चाहिए कि न दिखाने लायक रहे,न बताने लायक रहे.”

कुछ ने तो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से इस मामले में सख्त कार्रवाई की अपील भी की. इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, “योगी जी न्याय कीजिए! स्कूल से लौट रही छात्राओं के सामने युवक की गंदी करतूत, बीच सड़क पर छात्राओं के साथ अश्लील हरकत,आखिर कब सुरक्षित होंगी हमारी बेटियाँ? योगी जी तक पहुँचाओ! इस दरिंदे को सलाखों के पीछे भेजो.”

इस पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है.

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये बांग्लादेश की घटना है. भारत से इसका कोई लेना-देना नहीं है.

कैसे पता की सच्चाई?

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये बांग्लादेशी न्यूज आउटलेट Ajker Patrika की 30 अप्रैल की वीडियो रिपोर्ट में मिला. रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना बांग्लादेश के Mymensingh शहर की है. इस घटना के बाद से इस इलाके की स्कूल जाने वाली लड़कियों के मन में डर बैठ गया था.

Advertisement

इस घटना के बारे में Kalbela News और NTV News समेत तमाम बांग्लादेशी आउटलेट्स ने खबरें छापी थीं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम महमूदुल हसन है. पुलिस ने 29 अप्रैल को सिराजगंज इलाके से हसन को गिरफ्तार कर लिया था. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने के बाद से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा था और वो सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे.

पुलिस ने हसन पर यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था. साफ है, जिस वीडियो को भारत का बताकर शेयर किया जा रहा है, वो असल में बांग्लादेश का वीडियो है.

---- समाप्त ----
Live TV

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Advertisement