scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: सैन्य अभ्यास का पुराना वीडियो पाकिस्तानी जहाज पर ईरानी स्ट्राइक बताकर हुआ वायरल

जंग का बताकर सोशल मीडिया पर कई फर्जी वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसी संदर्भ में दो और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं. एक-एक करके जानते हैं इन दोनों वीडियो की सच्चाई.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
अमेरिकी जहाज को तेल मुहैया कराने वाले पाकिस्तानी टैंकर को ईरान ने नष्ट कर दिया.
सोशल मीडिया यूजर्स
सच्चाई
ये वीडियो 2022 का है और समुद्री सैन्य अभ्यास से जुड़े आयोजन ‘RIMPAC’ को दिखाता है.

ईरान और इजरायल-अमेरिका की बीच शुरू हुई जंग थमने का नाम नहीं ले रही. तनाव लगातार बना हुआ है. इस बीच जंग का बताकर सोशल मीडिया पर कई फर्जी वीडियो वायरल हो रहे हैं. 

इसी संदर्भ में दो और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं. एक-एक करके जानते हैं इन दोनों वीडियो की सच्चाई.

सैन्य अभ्यास का पुराना वीडियो

इस वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि पाकिस्तान, अमेरिकी जहाज को तेल मुहैया करा रहा था. इसी दौरान ईरान की नजर इस पर पड़ी. इसके बाद ईरान ने मिसाइल से हमला करते हुए तेल के टैंकर को समुद्र में ही उड़ा दिया. ऐसे ही एक पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है.

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये मलेशिया के न्यूज संस्थान Harian Metro के यूट्यूब चैनल पर मिला. यहां इसे 16 जुलाई, 2022 को अपलोड किया गया था. यानि साफ है कि ये हाल-फिलहाल का वीडियो तो बिल्कुल नहीं है. यहां इसे ‘RIMPAC 2022’ का बताया गया है. RIMPAC एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय समुद्री सैन्य अभ्यास से जुड़ा आयोजन है, जहां दर्जनों देशों की नौसेनाएं एक साथ आकर अभ्यास करती हैं.

Advertisement

RIMPAC 2022 हवाई द्वीप और दक्षिणी कैलिफोर्निया के आसपास आयोजित किया गया था. इसमें 26 देशों ने हिस्सा लिया था. RIMPAC के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर भी वायरल क्लिप वाला हिस्सा देखा जा सकता है.

डच ओलंपिक टीम को एस्कॉर्ट करता फाइटर जेट

इस वीडियो में आसमान में उड़ते एयरक्राफ्ट नजर आते हैं. वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि ये अमेरिकी फाइटर प्लेन है जो भारतीय सीमा में आने तक भारतीय यात्रियों की सुरक्षा कर रहा है. ऐसे एक पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है.

इसके कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने से हमें ये इंस्टाग्राम के एक कराउजल पोस्ट में मिला. इसमें बताया गया है कि F-35s विमान ने नीदरलैंड्स की ओलंपिक टीम को एस्कॉर्ट किया था. 

इस क्लू की मदद से हमें Al Arabiya English की वीडियो रिपोर्ट मिली. इसके मुताबिक नीदरलैंड्स ने अपनी डच ओलंपिक टीम को घर वापस लाने के लिए F-35 फाइटर जेट भेजे. यानि साफ है कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया जा रहा दावा बेबुनियाद है.

---- समाप्त ----
Live TV

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Advertisement