सोशल मीडिया पर आजकल एक विशालकाय कंकाल की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर में कंकाल के पास कुछ लोगों को भी बैठे देखा जा सकता है. दावा किया जा रहा है कि ये कंकाल पुरातत्व विशेषज्ञों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खुदाई करते समय मिला है. दावे में कंकाल को महाभारत में “भीम के पुत्र घटोत्कच के वर्णन के समान” बताया जा रहा है.
![]()
एक ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है, “कुरूक्षेत्र के पास खुदाई करते समय विदेशी पुरातत्व विशेषज्ञों को एक 40 फुट की लम्बाई के मानव कंकाल के अवशेष मिले, जो महाभारत के भीम के पुत्र घटोत्कच के वर्णन के समान है और हम भारतवासियों को महाभारत ही कहानी काल्पनिक लगती है, इसे डिस्कवरी चैनल ने प्रसारित किया है.”
इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पाया कि तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा गलत है. ये एक डिजिटल आर्टवर्क है, जिसे फोटोशॉप टूल की मदद से बनाया गया है.
इस भ्रामक पोस्ट को पर जमकर शेयर किया जा रहा है. कुछ लोगों ने इसे पर भी शेयर किया है. पोस्ट का देखा जा सकता है.
तस्वीर को रिवर्स सर्च करने पर पता चला कि ये तस्वीर नाम की वेबसाइट पर मौजूद है. वेबसाइट के मुताबिक, ये तस्वीर एक फोटोशॉप डिज़ाइन है जिसे एक अमेरिकन डिज़ाइनर ‘Whitmath57’ ने Design Crowd के लिए बनाया था. इस फोटोशॉप तस्वीर को 14 अगस्त 2011 को ‘Size Matters 4’ नाम के एक प्रोजेक्ट के तहत डिज़ाइन किया गया था. Design Crowd ऑस्ट्रेलिया का एक क्राउडसोर्सिंग प्लेटफार्म है, जहां पर लोग अपना डिजिटिल आर्टवर्क शेयर करते हैं.
हमें किसी विश्वसनीय न्यूज वेबसाइट पर ऐसी कोई खबर भी नहीं मिली, जिसमें कुरुक्षेत्र में इतने बड़े कंकाल मिलने का जिक्र किया गया हो.

इससे पहले फैक्ट चेकिंग वेबसाइट भी इस तस्वीर की सच्चाई बता चुकी है. इसी तरह का दावा कुछ दिनों पहले एक दूसरे विशालकाय कंकाल की तस्वीर के साथ भी शेयर किया जा रहा था. ने उस समय भी दावे को ख़ारिज करते हुए खबर प्रकाशित की थी.