
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की शादी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फोटो में अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल के साथ शादी के मंच पर नजर आ रहे हैं और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी उन्हें फूलों का बुके भेंट कर रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करके हुए आरोप लगाया जा रहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी अखिलेश यादव की शादी में गए थे, लेकिन अखिलेश, अटल के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने तक नहीं पहुंचे.

फोटो के कैप्शन में एक ने लिखा है, "अखिलेश यादव की शादी में अटल जी गये। लेकिन अखिलेश यादव श्रद्धांजलि तक नही देने गया क्या यही इनका समाजवाद है". इसी कैप्शन के साथ ये फोटो और पर कई यूजर्स शेयर कर चुके हैं.
क्या है सच्चाई?
इंडिया टुडे ने अपनी जांच में पाया कि वायरल फोटो के साथ किया गया जा रहा दावा गलत है. अखिलेश यादव ने अगस्त 2018 में अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर उनके दिल्ली स्थित घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी. इसकी तस्वीरें इंटरनेट पर देखी जा सकती हैं.
खोजने पर हमें समाजवादी पार्टी की 17 अगस्त 2018 की एक मिली. पोस्ट में दो तस्वीरों के साथ लिखा है कि अखिलेश यादव ने दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी के निवास स्थान पर उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पण की. एक फोटो में कई लोगों के बीच अखिलेश यादव को हाथ में फूल लिए हुए भी देखा जा सकता है. अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 को हुआ था.
अखिलेश ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए अपनी ये तस्वीर खुद भी ट्वीट की थी. इसके साथ, अखिलेश ने अपनी शादी की यह फोटो भी शेयर की थी जो अब वायरल हो रही है. ट्वीट के जरिए अखिलेश ने अटल बिहारी वाजपेयी की शख्सियत की तारीफ करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी थी.
स्व. अटल जी ने राजनीति को दलगत राजनीति से ऊपर उठाया, सदैव अपने दल के सिद्धांतों व अपने दर्शन पर अडिग रहना सिखाया, जब भी राजनीति भटकी उसको सही मार्ग दिखाया, विदेशों से मित्रता का पाठ पढ़ाया. अटल जी का जाना भारतीय राजनीति एवं साहित्यिक जगत के मुखरित स्वर का मौन हो जाना है. मौन नमन!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh)
इसके अलावा, "डायनामाइट न्यूज हिंदी" नाम के एक पोर्टल ने 17 अगस्त 2018 को फेसबुक पर एक भी शेयर किया था जिसमें अखिलेश यादव कार में बैठ कर कहीं जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के साथ लिखा है, "अखिलेश यादव, वाजपेयी को श्रद्धाजंलि देने के बाद वापस निकलते हुए".
इस तरह यह दावा गलत साबित हो जाता है कि अटल बिहारी वाजपेयी की मौत के बाद अखिलेश यादव उन्हें श्रद्धांजलि देने नहीं गए थे. अखिलेश यादव की शादी की ये फोटो नवंबर 1999 में दिल्ली में आयोजित हुए उनके शादी के रिसेप्शन में खींची गई थी. उस समय अटल बिहारी वाजपेई देश के प्रधानमंत्री थे और अखिलेश यादव के रिसेप्शन में पहुंचे थे. इस मौके की कुछ अन्य "" की वेबसाइट पर जा सकती हैं.