
पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोबाल की लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. अनुराग ने दावा किया है कि उनकी जान को खतरा है. उन्हें परेशान किया जा रहा है. अनुराग की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फैंस उनकी सेफ्टी को लेकर चिंता में हैं.
अनुराग को क्या हुआ?
अनुराग डोबाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है. पोस्ट में लिखा है- पिछले साल से कुछ लोग मुझे मेंटली हैरेस कर रहे हैं. उन्होंने मुझसे सबकुछ छीन लिया है. मेरी परिवार की फाइनेंशियल पावर और मेरे रिश्ते भी.
'मेरे खुद के अपने लोगों ने मुझे इतना टॉर्चर किया है कि मुझे जीने लायक ही नहीं छोड़ा है. जितना हो सकता था मैंने खुद के लिए लड़ाई लड़ी. लेकिन अब वो लोग मुझे फॉलो कर रहे हैं, ताकि मुझे मारने की प्लानिंग कर सकें. जितना सह सकता था हो गया अब और नहीं सह सकता. जाऊंगा जरूर लेकिन इन सबके चेहरे और सच्चाई बताकर जाऊंगा. अब सहन नहीं होता.

अनुराग के लिए फैंस परेशान
अनुराग डोबाल की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. फैंस उनकी सेफ्टी को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं. फैंस अनुराग को हिम्मत और हौसला रखने की सलाह दे रहे हैं. हालांकि, अनुराग ने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है.
बिग बॉस में सलमान से लिया था पंगा
अनुराग की बात करें तो वो पेशे से एक यूट्यूबर और मोटो व्लॉगर हैं. सोशल मीडिया पर वो The UK07 Rider के नाम से फेमस हैं. उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. अनुराग बिग बॉस 17 में नजर आए थे. शो में उनकी मुनव्वर फारूकी संग खूब लड़ाइयां देखने को मिली थीं. मगर मन्नारा चोपड़ा संग उनका खास बॉन्ड चर्चा में रहा था. अनुराग ने शो में सलमान खान को भी नाराज कर दिया था. सलमान को टशन दिखाने पर उन्हें ट्रोल भी किया गया था.