scorecardresearch
 

तारक मेहता से पहले इस शो में नजर आ चुके हैं जेठालाल-बबीता, क्या आपने देखा?

दोनों जीटीवी के शो हम सब बाराती में नजर आए थे. ये शो 2004 में आया था. इस शो में मुनमुन दत्ता मीठी के रोल में थी और दिलीप जोशी ने नत्थू मेहता के किरदार निभाया था. शो की कहानी अरेंज मैरिज के इर्द-गिर्द घूमी थी.

Advertisement
X
जेठालाल और बबीता
जेठालाल और बबीता

फेमस वर्सेटाइल एक्टर दिलीप जोशी को जेठालाल के रोल के लिए जाना जाता है. दिलीप जोशी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल के कैरेक्टर में नजर आ रहे हैं. शो में वो गुजराती बिजनेसमैन के किरदार में हैं. सीरियल में बबीता (मुनमुन दत्ता) संग जेठालाल का फ्लर्टी अंदाज दिखाया जाता है. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पहले मुनमुन दत्त और दिलीप जोशी एक शो में नजर आ चुके हैं.  

इस शो में नजर आए थे मुनमुन दत्ता और दिलीप जोशी
दोनों जीटीवी के शो हम सब बाराती में नजर आए थे. ये शो 2004 में आया था. इस शो में मुनमुन दत्ता मीठी के रोल में थी और दिलीप जोशी ने नत्थू मेहता के किरदार निभाया था. शो की कहानी अरेंज मैरिज के इर्द-गिर्द घूमी थी. शो 79 एपिसोड्स का था. इसमें दिलीप और मुनमुन के अलावा डेलनाज इरानी, टीकू तलसानिया, भावना बलसावर जैसे कलाकार थे.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा 2008 में शुरू हुआ था.
 
तारक मेहता की बात करें तो शो में मुनमुन दत्ता और दिलीप जोशी की बीच की बॉन्डिंग काफी शानदार है. शो में अक्सर जेठालाल को बबीता के साथ फ्लर्टिंग करते हुए देखा जाता है. जेठालाल बबीता के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं.  जेठालाल, बबीता के लिए हर हद तक सारी चीजें पूरी करने के लिए तैयार रहते हैं. शो में चल रहे प्लॉट की बात करें तो शो में हाल ही के दिनों में जेठालाल के बिजनेस के इर्द-गिर्द कहानी को दिखाया गया. लेकिन गोकुलधाम सोसायटी मिलकर जेठालाल को इस परेशानी से भी निकाल लेती है.
 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement