scorecardresearch
 

अभिनव संग बॉन्डिंग पर बोले राहुल कहा- मैं यह नहीं कहूंगा कि हम अच्छे दोस्त हैं, लेकिन....

इंटरव्यू के दौरान राहुल ने कहा, "मैं कहूंगा कि अभिनव और मैं शो के दौरान एक जैसे थे. पहले शो में हमारे बीच में बिलकुल भी बात नहीं थी, लेकिन आज हम नार्मल बातचीत रखते हैं. मैं यह नहीं कहूंगा कि हम अच्छे दोस्त हैं, लेकिन हम बतौर को-स्टार्स एक-दूसरे के साथ कम्फर्टेबल हैं."

Advertisement
X
राहुल-अभिनव
राहुल-अभिनव
स्टोरी हाइलाइट्स
  • अभिनव संग बॉन्डिंग पर बोले राहुल
  • राहुल: मेरे दिल में कुछ ही लोगों के लिए जगह है

राहुल वैद्य और अभिनव शुक्ला को कौन नहीं जनता, दोनों के बिग बॉस हाउस में काफी झगड़े देखने को मिले, जिसके चलते वे सुर्खियों में भी बने रहे. गायक और अभिनेता, जो बिग बॉस के घर के अंदर रहने के दौरान लगातार लॉगरहेड्स में थे, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी के शो में दिखाई देंगे. फिलहाल शो के सभी कंटेस्टेंट्स केपटाउन से लौटे हैं, जहां उन्होंने स्टंट-आधारित रियलिटी शो के लिए शूटिंग की थी. शूटिंग के दौरान सभी ने अपने सोशल मीडिया पर काफी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की. 

अभिनव संग बॉन्डिंग पर बोले राहुल
हालांकि, जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह था राहुल का इंस्टाग्राम पेज, जो कि शो के सभी कंटेस्टेंट्स की तस्वीरों से भरा हुआ है. इसी के साथ उनके इंस्टाग्राम पर अभिनव शुक्ला संग भी काफी तस्वीरें देखने को मिली. 

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान जब राहुल से उनकी अभिनव संग नई दोस्ती के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया- बीबी (बिग बॉस) और केकेके (खतरों के खिलाड़ी) अलग-अलग शो हैं. बिग बॉस के दौरान मैं और अभिनव कभी भी एक साथ एक मुद्दे पर नहीं होते थे. इससे हमारे बीच काफी तकरार भी हुई थी. शो केकेके एक व्यक्ति की क्षमता और स्टंट में कितना अच्छा प्रदर्शन करता है इस चीज पर बेस्ड है. मैं कहूंगा कि अभिनव और मैं शो के दौरान एक जैसे थे. पहले शो में हमारे बीच में बिलकुल भी बात नहीं थी, लेकिन आज हम नार्मल बातचीत रखते हैं. मैं यह नहीं कहूंगा कि हम अच्छे दोस्त हैं, लेकिन हम बतौर को-स्टार्स एक-दूसरे के साथ कम्फर्टेबल हैं."

Advertisement

क्या अनीता हसनंदानी छोड़ेंगी एक्टिंग? पति रोहित रेड्डी ने खोला राज

राहुल: मेरे दिल में कुछ ही लोगों के लिए जगह है 
राहुल का कहना है कि वह जिस किसी के साथ भी काम करते हैं, उसके साथ वह कम्फर्टेबल रहते हैं. उन्होंने कहा, 'मैं न तो किसी का करीबी हूं और न ही मेरी किसी से दुश्मनी है. मैंने शो में किसी के साथ बहुत ज्यादा बॉन्डिंग नहीं की है, क्योंकि मेरी लाइफ में ज्यादा लोगों के लिए जगह नहीं है. सौभाग्य से, मेरा जीवन ऐसे लोगों से भरा हुआ है जो मुझसे सच्चा प्यार करते हैं, चाहे वह दोस्त हों या परिवार ... किसी भी तरह का कोई खालीपन नहीं है." 

टाइगर श्रॉफ के रिलेशनशिप पर जैकी श्रॉफ का कमेंट, नहीं लिया दिशा का नाम

उन्होंने आगे कहा, "मेरे दिल में सभी ने अपनी जगह पहले से ही कुछ लोगों ने बना ली है और मैं उनसे बहुत खुश हूं. इससे ज्यादा लोगों के लिए कोई जगह नहीं है. इसलिए, जिन लोगों के साथ मैं शूटिंग कर रहा था, वे मेरे सहयोगी थे. वे सभ्य थे. मेरे पास उनके साथ काम करने का बहुत अच्छा समय था.”

 

Advertisement
Advertisement