scorecardresearch
 

बिकिनी पहन 'पतली कमर' पर थिरकीं Kashmera Shah, फैन्स बोले- 50 की उम्र में इन्हें...

हाल ही में कश्मीरा शाह ने खुद का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. इस वीडियो में कश्मीरा शाह व्हाइट बिकिनी में नजर आ रही हैं. कश्मीरा शाह ने फुल स्लीव्स क्रॉप फिटेड टॉप पहना है, जिसपर एनीमल प्रिंट है.

Advertisement
X
कश्मीरा शाह
कश्मीरा शाह

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) पर आजकल फिटनेस का भूत सवार है. 50 की उम्र में वह खुद की टोन्ड फिगर मेनटेन रखना चाहती हैं. कश्मीरा शाह अक्सर ही अपने बोल्ड फोटोशूट्स कराती हैं. उन्हें सोशल मीडिया पर भी शेयर करती हैं. फैन्स भी इनके शूट्स को काफी पसंद करते हैं. कहना गलत नहीं होगा कि वाकई में कश्मीरा शाह के चेहरे पर एक नूर है जो 50 की उम्र में भी नजर आता है. 

वायरल हो रहा वीडियो
हाल ही में कश्मीरा शाह ने खुद का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. इस वीडियो में कश्मीरा शाह व्हाइट बिकिनी में नजर आ रही हैं. कश्मीरा शाह ने फुल स्लीव्स क्रॉप फिटेड टॉप पहना है, जिसपर एनीमल प्रिंट है. बालों को खुला रखा है और न्यूड मेकअप किया हुआ है. वह 'पतली कमर' गाने पर स्विमिंग पूल किनारे थिरकती नजर आ रही हैं. कश्मीरा शाह के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kashmera Shah (@kashmera1)

वीडियो शेयर करते हुए कश्मीरा शाह ने कैप्शन में लिखा, "जंगल को 22 साल हो गए हैं." यह फिल्म राम गोपाल वर्मा ने बनाई थी, जिसमें कश्मीरा शाह ने लीड रोल प्ले किया था. फैन्स कश्मीरा शाह का यह वीडियो देखकर उनके दीवाने हो गए हैं. सेलेब्स भी उनके वीडियो पर प्यार बरसा रहे हैं और कॉमेंट कर रहे हैं. रोहित रॉय ने कॉमेंट कर लिखा, "50 की उम्र में कोई इन्हें पीछे छोड़कर तो दिखाए. मुझे तुमपर गर्व है कश्मीरा शाह." कश्मीरा शाह के इस वीडियो पर कुछ ही घंटों में हजारों लाइक्स आ गए हैं. 

Advertisement

कश्मीरा शाह आखिरी बार रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में नजर आई थीं. सोशल मीडिया पर यह काफी एक्टिव रहती हैं. बिकिनी और मोनोकिनी में अक्सर फोटोशूट्स कराती हैं. फैन्स संग उन फोटोज को शेयर भी करती हैं. कश्मीरा की पोस्ट्स की खास बात यह होती है कि वह कहीं न कहीं जिंदगी और सेल्फ केयर से जुड़ा एक मैसेज देती हैं. साथ ही पॉजिटिविटी को लेकर भी कश्मीरा शाह काफी जागरूक रहती है और ये सभी चीजें उनकी पोस्ट्स से झलकता है. यूजर्स अगर कश्मीरा शाह को इन कपड़ों या फोटोशूट्स के लिए ट्रोल भी करते हैं तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. कश्मीरा शाह का मानना है कि यह उनकी लाइफ है और वह अपने ही टर्म्स पर इसे जिएंगी. 

 

Advertisement
Advertisement