scorecardresearch
 

9 साल छोटी गर्लफ्रेंड के प्यार में दीवाना एक्टर, गुपचुप रचाई शादी? बताया सच

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश कब शादी करेंगे? इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. हाल ही में दोनों की सीक्रेट वेडिंग को लेकर खबरें भी वायरल हुईं, जिनका सच अब करण ने बताया है.

Advertisement
X
शादी पर करण कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी (Photo: Social Media)
शादी पर करण कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी (Photo: Social Media)

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी टाउन के मोस्ट फेमस और लवेबल कपल हैं. दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री फैंस को कपल गोल्स देती है. वहीं, बीते दिनों ऐसी खबरें वायरल हुईं कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने गुपचुप शादी कर ली है. सोशल मीडिया पर फैंस कपल को बधाई देने लगे. अब करण कुंद्रा ने अपनी सीक्रेट वेडिंग की रिपोर्ट्स पर चुप्पी तोड़ी है. 

करण ने क्या कहा?

करण कुंद्रा ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करके अपनी शादी की वायरल खबरों का सच बताया है. करण ने लिखा- शादी-वादी तो चलो हर दो-चार साल बाद करवा ही देते हैं. भिंडी मामू कितने क्यूट हैं. 

बता दें कि कॉमेडियन भारती सिंह का बेटा गोला करण को भिंडी मामू कहता है, जिसका जिक्र करण ने अपनी पोस्ट में किया है. हालांकि, करण की पोस्ट से इतना तो साफ हो गया है कि उनकी शादी की खबरें महज अफवाह हैं. उनमें किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है. 

 

क्यों उड़ी शादी की अफवाह?

बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिनके कैप्शन में दावा किया गया था कि कपल ने गुपचुप शादी कर ली है. वायरल पोस्ट के बाद कई लोग करण-तेजस्वी को शादी की बधाई देने लगे. हालांकि, शादी की खबरों में बिल्कुल सच्चाई नहीं है. 

Advertisement

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की बात करें तो दोनों की लव स्टोरी बिग बॉस 15 में शुरू हुई थी. शो में पहले दोनों की दोस्ती हुई और फिर रिश्ता प्यार में बदल गया. शो से निकलने के बाद दोनों का रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत हो गया. करण और तेजस्वी अब टीवी के पावर कपल में शुमार किए जाते हैं. वैसे दोनों का बॉन्ड आपको कैसा लगता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement