scorecardresearch
 

न भारती, न कृष्णा, न चंदू... Kapil Sharma Show से गायब बड़े चेहरे, नए परिवार पर दांव खेल शो हिट करा पाएंगे कपिल?

बस दो दिन बाद कपिल शर्मा शो ऑनएयर होने वाला है. चौथे सीजन से 3 बड़े सितारे नदारद हैं और 5 नए चेहरों ने एंट्री मारी है. मगर क्या ये कपिल शर्मा शो हिट कराने के लिए काफी है. क्योंकि कृष्णा अभिषेक, चंदन प्रभाकर और भारती सिंह का अलग ही स्वैग था. इसका जवाब मिलने वाला है 10 सितंबर को.

Advertisement
X
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा

सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा कॉमेडी शो के नए सीजन के साथ बस 2 दिन बाद हाजिर होने वाले हैं. लोगों का एक्साइटमेंट लेवल हाई है. द कपिल शर्मा शो के सीजन 4 में काफी कुछ नया दिखेगा. स्टार्स भी नए हैं तो प्लॉट भी न्यू क्रिएट करने की कोशिश हुई है. इतनी सारी मेहनत और तैयारी के बाद बड़ा सवाल ये है क्या कपिल शर्मा शो हिट होगा? ऐसा पूछने की बड़ी वजह है. वो ये कि इस सीजन शो में 3 बड़े सितारे नजर नहीं आएंगे.

कॉमेडी शो में नहीं दिखेंगे ये 3 बड़े नाम
कपिल शर्मा शो 4 में कृष्णा अभिषेक, चंदन प्रभाकर और भारती सिंह नहीं होंगे. हालांकि इन तीनों बड़े सितारों की भरपाई करने के लिए मेकर्स ने 5 नए चेहरों को शो में लिया है. मगर क्या ये कपिल शर्मा शो हिट कराने के  लिए काफी है. क्योंकि कृष्णा अभिषेक, चंदन प्रभाकर और भारती सिंह का अलग ही स्वैग था. उनकी अलग ऑडियंस बन गई थी.

कृष्णा अभिषेक का अपना फैंडम है. उन्हें सपना के रोल में लोगों का खूब प्यार मिला. चंदू चायवाला की अपीयरेंस अलग ही एंटरटेनमेंट फैक्टर शो में एड करती थी. चंदू चायवाला और कपिल की नोकझोंक लोगों की फेवरेट होती थी. भारती सिंह के बारे में क्या ही कहें. भारती अगर कुछ डायलॉग ना बोलें और स्क्रीन पर हंस दें या इशारे ही कर दें, उतने में ही लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ जाया करती थी. तीन बड़े सितारों को शो में ना देख पाने से फैंस भी अपसेट हैं. 

Advertisement

किन नए चेहरों ने ली एंट्री?
ऐसे में बड़ा सवाल है क्या इन तीनों के बिना भी कॉमेडी शो का टीआरपी में डंका बजेगा? इसका जवाब तो शो ऑनएयर होने के बाद ही मिलेगा. मगर अभी तक के सामने आए प्रोमोज में शो प्रॉमिसिंग लगा है. कपिल शर्मा शो में सिद्धार्थ सागर, गौरव दुबे, इश्तियाक खान, श्रीकांत जी मस्की, सृष्टि रोड़े की एंट्री हुई है. सुमोना चक्रवर्ती, कीकू शारदा अभी भी शो का हिस्सा बने हुए हैं. पुराने चेहरों में सुमोना, कपिल और कीकू शारदा शो के प्लस फैक्टर हैं. जिनकी कॉमेडी के लोग दीवाने हैं. ये तीनों साथ मिलकर भी शो को बेहतरीन कंटेंट देने का दम रखते हैं. कपिल शर्मा शो को चलाने में जितना योगदान फैमिली गिग का है, उतना ही अहम स्टार्स वाला पोर्शन है.जहां बड़े सितारे आकर प्रमोशन करते हैं. गेस्ट भी शो को अच्छा कंटेंट और टीआरपी में बढ़त देते हैं. सीजन 4 फुलऑन सरप्राइजिंग लगता है. अब 10 सितंबर को ही मालूम चलेगा शो हिट होता है या फ्लॉप.

क्यों लिया कपिल शर्मा शो से ब्रेक?
रिपोर्ट्स हैं कृष्णा अभिषेक ने मोनेटेरी इश्यू की वजह से कॉमेडी शो छोड़ा है. उनकी कपिल संग कोई अनबन नहीं है. वहीं भारती सिंह का शेड्यूल काफी बिजी है. वे न्यूली मदर हैं तो उन्हें बच्चे को भी वक्त देना है. वे एक सिंगिंग रियलिटी शो भी होस्ट कर रही हैं. पर भारती ने ये भरोसा जरूर दिया है कि वे बीच बीच में शो में नजर आती रहेंगी. पर शो में रेगुलर नहीं दिखेंगी. उधर चंदन प्रभाकर ने भी शो से ब्रेक का ऐलान किया है. वो चंदू चायवाले का रोल कर ऊब गए हैं. इसलिए फिलहाल वे शो का हिस्सा नहीं रहेंगे.

Advertisement

अब जिन्होंने जाना था वो तो शो से चले गए.अब नए परिवार और सीजन के साथ कपिल का शो 10 सितंबर को देखना तो बनता है. क्यों सही कहा ना?

 

Advertisement
Advertisement