scorecardresearch
 

दीपिका कक्कड़ के लिवर में 1.3cm की गांठ, एक्टिंग-व्लॉगिंग छोड़ पत्नी की सेवा में बिजी शोएब, हुई एंग्जाइटी

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की जिंदगी में पिछले साल से उथल-पुथल चल रही है. वो खराब मेडिकल सिचुएशन से गुजर रही हैं. पत्नी दीपिका को दर्द में देखकर उनके पति शोएब को एंग्जाइटी होने लगी है.

Advertisement
X
दीपिका को दर्द में देख घबराए शोएब इब्राहिम (Credit: Instagram/msdipika)
दीपिका को दर्द में देख घबराए शोएब इब्राहिम (Credit: Instagram/msdipika)

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम पिछले साल मई से लिवर कैंसर का ट्रीटमेंट ले रही हैं. लेकिन उनकी मु्श्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. एक्ट्रेस को हाल ही में लिवर में 1.3cm की गांठ होने का पता चला था. फरवरी में उनकी सर्जरी हुई थी. तबसे वो रिकवरी फेज में हैं. उनके पति शोएब इब्राहिम का यूट्यूब व्लॉग में दर्द छलका है.

शोएब को दीपिका की टेंशन
शोएब ने बताया कि पत्नी दीपिका की हेल्थ कंडीशन को लेकर वो टेंशन में हैं. वो दूसरे अस्पतालों से सेकंड ओपिनियन ले रहे हैं. एक्टर ने बताया कैसे पिछले कुछ हफ्ते उनके हॉस्पिटल का चक्कर लगाते हुए कटे हैं. इन्हीं वजहों से वो व्लॉग नहीं बना पाएं. वो दीपिका की मेडिकल कंडीशन को लेकर टाटा मेमोरियल अस्पताल सेकंड ओपिनियन लेने गए थे. डॉक्टर्स ने उन्हें कुछ और टेस्ट और MRI कराने की सलाह दी है. एक्टर ने कबूला कि वो दीपिका को लेकर परेशान हैं.

शोएब ने कहा- पिछले 10-12 दिनों से मैं ज्यादा व्लॉग नहीं कर पा रहा हूं. इसके दो कारण हैं. अभी दीपिका का 3 दिन पहले सिटी स्कैन हुआ, सब ठीक है. रिस्क नहीं है लेकिन मॉनिटर करना पड़ेगा. बस यही सब चल रहा है. हर दिन अस्पताल जाना, ओपिनियन लेना, टेस्ट कराना, ऐसे में रोज व्लॉग बनाकर आपको क्या ही बोर करना. मैंने सोचा एक बार में सब बता दूंगा.

Advertisement

शोएब ने कबूला कि उन्हें दीपिका के लिए हेल्थ एंग्जाइटी होने लगी है. वो कहते हैं- मैं हमेशा परेशान सा रहता हूं. अगर कोई छोटी बात भी होती है, तो दीपिका से ज्यादा मैं परेशान होने लगता हूं. ये सब बातें मैं दीपिका को बताता नहीं हूं, आज कह रहा हूं. जब ये रात में सो रही होती है, इसके अगर पैरों में दर्द होता है, तो दीपिका से ज्यादा मुझे डर लगने लगता है. इसलिए मैंने जिम जाना शुरू कर दिया है, ताकि खुद की हेल्थ को ठीक करूं. इस दौरान दीपिका इमोशनल नजर आईं. एक्ट्रेस ने कहा कि जो इंसान मरीज के साथ रहता है. वो मरीज से ज्यादा मुश्किल वक्त में रहता है.

दीपिका को मुश्किल वक्त में फैंस का साथ मिल रहा है. पिछले साल एक्ट्रेस ने स्टेज 2 लिवर कैंसर होने की जानकारी दी थी. जून 2025 में ट्यूमर को हटाने के लिए उनकी सर्जरी हुई थी. एक्ट्रेस ने फैंस के साथ कीमोथेरेपी का एक्सपीरियंस शेयर किया है. लाइफ में चल रही इस उथल-पुथल पर बात करते हुए वो इमोशनल हो जाती हैं. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement