scorecardresearch
 

यूट्यूबर अनुराग डोभाल की बदली जिंदगी, टूटा पैर लेकर पहुंचे अस्पताल, किया बच्चे का दीदार

अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया. उनके घर में खुशियों की बौछार हुई. हर तरफ से उनके फैंस ने यूट्यूबर को बधाई भेजी. अब अनुराग भी पिता बनने के बाद अपने बच्चे को देखने पहुंचे हैं.

Advertisement
X
बेबी का दीदार करने पहुंचे अनुराग (Photo: Instagram)
बेबी का दीदार करने पहुंचे अनुराग (Photo: Instagram)

यूट्यूबर अनुराग डोभाल की जिंदगी जहां कुछ वक्त पहले बिखरी हुई सी थी, अब उसमें खुशियां लौट आई हैं. उनकी पत्नी रितिका ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है. राम नवमी के शुभ अवसर पर उनका बच्चा पैदा हुआ, जिसकी जानकारी रितिका ने सोशल मीडिया के जरिए दी. इस खबर से अनुराग के सभी चाहने वाले बेहद खुश हुए. 

बच्चे से मिलकर इमोशनल हुए अनुराग

अनुराग और उनकी पत्नी रितिका की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है. यूट्यूबर अब एक बच्चे के पिता बन गए हैं. मगर वो खुद भी काफी दर्द में हैं. 21 दिन पहले अनुराग का खतरनाक एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद वो काफी दिनों तक अस्पताल में भर्ती थे. कुछ दिन बाद अनुराग को छुट्टी मिल गई थी, लेकिन उनके घाव पूरी तरह नहीं भरे थे. उनका पैर टूट चुका है, वो ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं. 

मगर इस हालत में भी वो अपने न्यूबॉर्न बेबी से मिलने अपने होमटाउन पहुंचे हैं. यूट्यूबर ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो व्हीलचेयर पर बैठकर अपने बच्चे के पास अस्पताल पहुंचे हैं. उनके साथी उन्हें उठाकर गाड़ी से व्हीलचेयर पर बैठाते दिख रहे हैं और फिर उनके बच्चे के पास लेकर गए हैं. 

Advertisement

अनुराग जैसे ही अपने बच्चे को गोद में लेते हैं, तो वो अपने आंसू रोक नहीं पाते. उनकी आंखें अपने बच्चे का दीदार करते ही नम हो जाती हैं. यूट्यूबर ने अपने वीडियो के कैप्शन में भी एक दिल छूने वाली बात लिखी है. वो लिखते हैं- दूसरा जन्म मेरे बच्चे के लिए. फैंस अनुराग के इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं. वो उन्हें पिता बनने की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं.

क्यों परेशान थे अनुराग? 

अनुराग डोभाल के लिए मार्च का महीना काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा. पहले उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो डाला जिसमें वो अपने माता-पिता और भाई पर गंभीर आरोप लगाते दिखे. अनुराग ने कहा कि उनके पेरेंट्स ने उन्हें दिमागी रूप से काफी परेशान किया है. वो काफी दुखी हैं और अगर उन्हें कुछ होता है, तो उसके जिम्मेदार उनके माता-पिता होंगे. 

इसके बाद अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव जाते हैं, जहां वो हाई स्पीड में अपनी गाड़ी चलाते दिखते हैं. थोड़ी देर बाद उनका एक्सीडेंट हो जाता है. कहा जाता है कि अनुराग ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी. इसके बाद वो अस्पताल पहुंचे जहां उनकी पत्नी और दोस्तों ने उनका ध्यान रखा. अनुराग अस्पताल से बाहर आने के बाद अपने दोस्त के फार्महाउस पर आराम कर रहे थे. अब बच्चे के जन्म के बाद, क्या वो वापस अपने घर आएंगे ये देखने वाली बात रहेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement