टेलीविजन के लोकप्रिय शो अनुपमा में कई धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जिससे फैन्स के होश उड़ने वाले हैं. गौतम अपनी पुरानी दुश्मनी निकालने के लिए अनुपमा की हस्ती मिटाने की कोशिश करेगा. दूसरी ओर दिग्विजय अपनी जान की परवाह किए बिना अनुपमा और बापूजी को बचाएगा. प्रोमो देखकर ऐसा लगने लगा है कि दिग्विजय शाह परिवार में वनराज की कमी पूरी करने वाला है.
जलकर राख हुआ अनुपमा का कैफे
स्टार प्लस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुपमा का नया प्रोमो शेयर किया गया है. 11 मई से 17 मई तक अनुपमा की जिंदगी में भूचाल आने वाला है. गौतम अनुपमा के कैफे को बर्बाद करने का षड़यंत्र रचेगा. वो एक शख्स को कैफे में भेजेगा, जो रात में जाकर गैस पाइपलाइन से छेड़छाड़ कर देगा. जैसे ही अनुपमा और बापूजी उसे ठीक करने के लिए कैफे पहुंचेंगे, वो उन्हें अंदर बंद कर देगा. इसके बाद कैफे में आग लग जाएगी.
अनुपमा और बापूजी आग के धुंए से कैफे के अंदर बेहोश हो जाएंगे. ऐसे में दिग्विजय अपनी जान जोखिम में डालकर अनुपमा और बापूजी को बाहर निकालेगा. अनुपमा तो होश में आ जाएगी, लेकिन बापूजी की हालत थोड़ी क्रिटिकल हो जाएगी. अनुपमा के होश में आने के बाद दिग्विजय उससे हिम्मत देगा और कहेगा कि आप ये कर सकती हैं.
अनुपमा के सामने एक नहीं, बल्कि कई मुश्किलें आने वाली हैं. अनुपमा की बेटी राही उसके कैफे के सामने अपना कैफे खोलेगी. ये देखकर अनुपमा सन्न रह जाती है. इधर बापू जी की जान बचाने के लिए बा दिग्विजय का धन्यवाद करेगी. दिग्विज का ये रूप देखकर फैन्स कह रहे हैं कि वो शाह परिवार का असली वनराज है. दिग्विजय और अनुपमा को एक हो जाना चाहिए.
रिश्तों की अग्निपरीक्षा में अनुपमा पास होगी या फेल, ये आने वाले एपिसोड में पता चलेगा. पर प्रोमो देखकर पता चल रहा है कि अनुपमा के दिन कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं. बुरे वक्त में उसे हिम्मत और धैर्य से काम लेना होगा.