देवों के देव... महादेव, महाभारत, पवित्र रिश्ता, दीया और बाती हम जैसे शोज में दिखीं कनिष्का सोनी सालों पहले टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं. वो लॉस एंजेलिस में रहती हैं. हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काम करने का उन्होंने खुलासा किया था. कनिष्का ने 2022 में खुद से शादी करने का फैसला लेकर सबको चौंकाया था. उनका कहना था उन्हें किसी मर्द की जरूरत नहीं है, वो अपने सपने खुद पूरे कर सकती हैं. लेकिन अब वो खुद के लिए दूल्हा ढूंढ़ रही हैं. कनिष्का ने इंस्टा पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर बताया कि वो कैसा पति चाहती हैं.
कनिष्का ने शादी के लिए रखी शर्त
कनिष्का ने बताया कि वो ऐसा लड़का चाहती हैं जो उनसे 3-4 महीने में वेस्ट लॉस एंजेलिस में शादी कर ले. बेहद हैंडसम और क्यूट होना चाहिए, लंबा हो. स्मोक, हुक्का, ड्रग्स ना लेता हो. शराब ना पीता हो, गाली ना दे. शांत रहे. मुस्कुराकर बात करे. नॉन वेज न खाता हो. मेरे साथ नेचर और स्प्रिचुअलिटी पर फोकस करे. मेरी जिम्मेदारी ले और मुझे क्यूट बच्चे दे. सब कुछ पीछे छोड़कर मुझे घर और शांति भरी स्प्रिचुअल लाइफ चाहिए.
कनिष्का ने कैप्शन में लिखा- मैं बेहद इंट्रोवर्ट हूं. लेकिन अपनी लाइफ से बहुत खुश हूं. काश कोई मेरे साथ अपनी जिंदगी शेयर करे और जाने कि मैं कितनी शानदार इंसान हूं. मैं चाहती हूं कोई इसे फील करे. जिस तरह से मैं प्यार करती हूं. जिस पॉजिटिविटी के साथ मैं दुनिया को देखती हूं. अपने आसपास की हर चीज को जिस तरह मैं देखती हूं. मैं सच में ये सब कह रही हूं. मैं जानती हूं मैंने 2022 में मैंने खुद से शादी की थी. अब इस बात को 4 साल हो गए. अब मैं खुद से तलाक ले रही हूं. मैं कभी क्लब नहीं जाती, बिल्कुल सोशल नहीं हूं. घर पर रहती हूं. खुद के लिए खाना बनाना पसंद करती हूं. मुझे ये सब पसंद है.
''मैं चाहती हूं कोई ये समझे कि मैं कितना शानदार वेजिटेरियन, बिना प्याज-लहसुन का खाना बनाती हूं. पूरी जिंदगी अकेले रही, अकेले घूमी. अब चाहती हूं कोई मेरी जिम्मेदारी उठाए. कम्पैटिबिलिटी जरूरी है. शादी की साइट्स पर मैं अभी तक 3000 से ज्यादा लड़कों को रिजेक्ट कर चुकी हूं. इनमें से किसी ने भी मेरी आत्मा को नहीं छुआ. उम्मीद है मेरा वो मिस्टर राइट इस पोस्ट को पढ़ेगा और मुझे जल्दी मिलेगा. अपने सोलमेट से मिलने के लिए बच्चे की तरह एक्साइटेड हूं.''