मशहूर टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी अपनी बिजी वर्क लाइफ से वक्त निकालकर पत्नी संग वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं. अर्जुन ने वेकेशन पर पत्नी संग कई रोमांटिक पल बिताए.
(Photo: Instagram @arjunbijlani)
अर्जुन बिजलानी तस्वीरों में पत्नी नेहा स्वामी संग अपनी लाइफ का बेस्ट टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई दे रहे हैं. अर्जुन जकूजी में पत्नी संग चिल करते हुए भी नजर आए. उनका स्वैग देखने लायक है.
(Photo: Instagram @arjunbijlani)
वेकेशन की इस फोटो में देख सकते हैं कि अर्जुन जकूजी में सेल्फी फोटो क्लिक कर रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी पीछे खड़े होकर पोज दे रही हैं. दोनों काफी खुश लग रहे हैं.
(Photo: Instagram @arjunbijlani)
अर्जुन क्रूज पर पत्नी संग रोमांटिक होते हुए भी नजर आए. कई तस्वीरों में अर्जुन अपनी स्वीटहार्ट वाइफ की गोद में लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री किसी न्यूलीमैरिड कपल से कम नहीं है.
(Photo: Instagram @arjunbijlani)
अर्जुन और नेहा एक दूजे की बांहों में रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. शादी के सालों बाद भी उनकी केमिस्ट्री काफी शानदार है. वो फैंस को कपल गोल्स दे रहे हैं.
(Photo: Instagram @arjunbijlani)
अर्जुन और नेहा एक दूसरे संग काफी खुश नजर आए. वो अपने वेकेशन के हर मोमेंट को खुलकर एन्जॉय करते हुए देखे जा सकते हैं.
(Photo: Instagram @arjunbijlani)
अर्जुन की पत्नी नेहा क्रूज पर ब्लू एंड व्हाइट प्रिंटेड मोनोकनी में कहर ढाती दिखाई दीं. मोनोकनी संग उन्होंने मैचिंग श्रग भी कैरी किया. ओपन हेयर और लाइट ग्लोइंग मेकअप में नेहा की खूबसूरती का जवाब नहीं है.
(Photo: Instagram @arjunbijlani)