scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

बिजनेसमैन पति संग मौनी रॉय के तलाक की चर्चा, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग, Photos

Mouni Roy
  • 1/8

टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय की पर्सनल लाइफ इस समय सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रही है. रिपोर्ट्स हैं कि उनका अपने बिजनेसमैन पति सूरज नांबियार से तलाक हो गया है. दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है.

Mouni Roy
  • 2/8

पिछले 3-4 दिनों से मौनी की तलाक की खबरें सुर्खियों में थीं. एक्ट्रेस की शादी को लेकर कई सारे सवाल खड़े हुए, जिसके बाद उन्होंने इंस्टा स्टोरी पोस्ट करके सभी से प्राइवेसी की मांग की. अब इन अफवाहों के बीच मौनी को पहली बार स्पॉट किया गया.

Mouni Roy
  • 3/8

बीती रात बांद्रा में मौनी अपनी दोस्त के साथ एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलती नजर आईं. एक्ट्रेस ने ब्लैक ड्रेस पहनी थीं, जिसमें वो काफी स्टनिंग लगीं. 

Advertisement
Mouni Roy
  • 4/8

इस दौरान मौनी ने अपनी दोस्त का हाथ पकड़ा हुआ था. एक्ट्रेस अपने दाएं हाथ में पहनी डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट की, जिसपर सभी की नजरें टिक गईं. सोशल मीडिया पर मौनी के फर्स्ट अपीयरेंस की चर्चा शुरू हुई. कई लोगों का मानना है कि ये मौनी की वेडिंग रिंग हो सकती है, जिससे ये साफ हो जाता है कि उनकी शादी अभी टूटी नहीं है.

Mouni Roy
  • 5/8

लेकिन कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि ये वो रिंग नहीं जो मौनी ने अपनी शादी के दौरान पहनी थी. अब मौनी की शादी का क्या सच है, ये तो वो और उनके पति सूरज नांबियार ही जानते हैं.

Mouni Roy
  • 6/8

मौनी अपना चेहरा भी छिपाती दिख रही थीं. एक्ट्रेस काफी उदास और परेशान सी नजर आईं, जो उनकी जिंदगी में चल रहे हालातों को दर्शाता भी है. 

Mouni Roy
  • 7/8

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी साल 2022 में हुई थी. सूरज, जो एक दुबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं, वो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. अब जब उनकी तलाक की खबरों ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कीं, तो बिजनेसमैन ने अपना इंस्टा अकाउंट डीएक्टिवेट किया.

Mouni Roy
  • 8/8

सूरज और मौनी को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों काफी समय से अलग रह रहे हैं. दोनों का 6 महीने पहले ही तलाक हो गया था, मगर इस बीच वो अपनी शादी को बचाने की कोशिश में लगे थे. दिलचस्प बात ये है कि मौनी की बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी ने भी सूरज को अनफॉलो किया, जिसके बाद बात काफी आगे बढ़ गई.

Photo: Instagram @mouniroy/Yogen Shah

Advertisement
Advertisement