एक्ट्रेस से बिजनेसवुमन बनीं दीपिका कक्कड़ इब्राहिम मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. लिवर कैंसर ट्रीटमेंट के बाद उन्हें सिस्ट का ऑपरेशन कराना पड़ा. लेकिन दर्दभरी बीमारियों से लड़ते हुए भी वो यूट्यूब पर एक्टिव हैं और फैंस को अपना अपडेट देती रहती हैं.
(Photo: Instagram @ms.dipika)
अब नए व्लॉग में दीपिका ने बताया कि उनका नया ट्रीटमेंट शुरू होने वाला है और वो काफी चिंतित हैं. हॉस्पिटल जाने से पहले दीपिका ने इमोशनल होते हुए कहा- ये बहुत मुश्किल होता है.
(Photo: Instagram @ms.dipika)
'सब मेरे सामने मुस्कुराते रहते हैं, जबकि मुझे पता है कि सबके मन में घबराहट है. मेरे मन में भी एक डर होता है. लेकिन तब भी हम अपनी स्माइल पहनकर इस दुनिया के लिए तैयार रहते हैं. मम्मी और अम्मी अपने चेहरे की घबराहट छिपाकर एक अच्छी सी स्माइल देती हैं. मुझे हिम्मत और दुआएं देती हैं.'
(Photo: Instagram @ms.dipika)
वहीं, दूसरी ओर शोएब ने बताया कि उन्होंने दोबारा अपनी फिटनेस जर्नी शुरू की है. वो करीब 1 साल बाद फिर से अब जिम जाने लगे हैं. शोएब ने बताया कि दीपिका की बीमारी और बाकी कारणों की वजह से वो लंबे समय से जिम नहीं जा पा रहे थे.
(Photo: Instagram @ms.dipika)
व्लॉग में दीपिका ने आगे अपने करीब 3 साल के बेटे रुहान की भी झलक दिखाई. दीपिका नन्हे बेटे को नमाज सिखाती नजर आईं. रुहान भी मां के बताने पर नमाज पढ़ते दिखे.
(Photo: Instagram @ms.dipika)
दीपिका ने उन्हें प्यार देने और उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ करने पर अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया. वो इमोशनल भी होती दिखीं. उन्होंने ये भी बताया कि वो काफी समय से लो फील कर रही हैं. लेकिन फिर भी वो अपने फैंस के लिए हर दिन व्लॉग्स बनाएंगी.
(Photo: Instagram @ms.dipika)
दीपिका कक्कड़ की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम संग शादी रचाई थी. शोएब संग शादी के लिए उन्होंने अपना धर्म बदला था.
(Photo: Instagram @ms.dipika)
दीपिका अब हिंदू से मुस्लिम हो चुकी हैं और पति का धर्म ही फॉलो करती हैं. कपल का एक बेटा भी है, जिससे दोनों बेशुमार प्यार करते हैं.
(Photo: Instagram @ms.dipika)
शोएब संग दीपिका की ये दूसरी शादी है. एक्ट्रेस की पहली शादी 2011 में रौनक सैमसन से हुई थी. मगर कुछ सालों में ही उनका तलाक हो गया था.
(Photo: Instagram @ms.dipika)