scorecardresearch
 

‘विक्रम और बेताल’ जल्द ही बड़े पर्दे पर

स्वर्गीय रामानंद सागर का प्रोडक्शन हाउस सागर आर्टस कल्पना शैली की फिल्म ‘विक्रम और बेताल’ के साथ बड़े पर्दे पर आ रहा है.

Advertisement
X

स्वर्गीय रामानंद सागर का प्रोडक्शन हाउस सागर आर्टस कल्पना शैली की फिल्म ‘विक्रम और बेताल’ के साथ बड़े पर्दे पर आ रहा है.

मशहूर फिल्म निर्माता रामानंद सागर के पोते शिव सागर इस फिल्म के निर्माता और आर्ट डायरेक्टर हैं . शिव ने प्रेट्र को बताया कि फिल्म की शूटिंग अगले साल मार्च में शुरू होगी और दिसंबर 2011 या जनवरी 2012 में रिलीज होगी. फिल्म में ज्यादातर चेहरे नए हैं और इसका बजट 25 करोड़ रुपये है.

उन्होंने बताया, ‘फिल्म के विषय के कारण इसमें किसी बड़े स्टार की जरूरत नहीं थी. हम कोशिश करेंगे कि बजट का पूरा इस्तेमाल एक बेहतर और विश्वस्तरीय स्पेशल इफेक्ट तथा एनिमेशन फिल्म बनाने के लिए हो.

सागर आर्टस विजुअल ग्राफिक्‍स के लिए विदेशी कंपनी की सहायता लेगा. इस फिल्म की शूटिंग बड़ोदरा और उज्जैन में होगी.’ शिव ने कहा, ‘इस फिल्म में उज्जैन में 20 साल के अंतर पर एक ही नक्षत्र में जन्में विक्रम, बेताल और तांत्रिक भद्रकाल की कहानी है. इसमें विक्रम और बसंतसेना की प्रेम कहानी भी होगी.’

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement