विशाखापट्टनम के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ, जहां 1600 डिग्री गर्म पिघला हुआ आयरन मजदूरों पर गिर गया. इस दर्दनाक घटना में 8 मजदूरों की मौत हो गई जबकि कई घायल हुए. हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई और राहत बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया.