scorecardresearch
 

पति संग गोवा बीच पर रोमांस करती दिखीं बि‍पाशा, VIDEO

शादी की दूसरी सालगिरह पर पति करण ग्रोवर संग गोवा के बीच पर बिपाशा का रोमांटिक डांस, देखें वीडियो.

Advertisement
X
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर

बॉलीवुड फिल्मों से गायब बिपाशा बसु पति करण सिंह ग्रोवर संग गोवा में शादी की दूसरी सालगि‍रह सेलिब्रेट कर रही है. दोनों गोवा के बीच पर रोमांस करते नजर आए. करण ने बीच बिपाशा संग रोमांटिक डांस का एक वीडियो भी पोस्ट किया है.

करण सिंह ग्रोवर ने इंस्टा पर इस डांस का वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, #monkeylove #monkeyversary.

A post shared by (@iamksgofficial) on

बता दें बिपाशा करण को प्यार से मोंकी बुलाती हैं. इस कपल ने अपने वेडिंग थीम में भी इस मोंकी लव बेस्ड गिफ्ट्स और केक्स को शामिल किया था. इस बार भी इस कपल ने अपनी दूसरी सालगिरह पर मोंकी लव थीम का डिजाइन किया हुआ केक कट कि‍या. बिपाशा ने इस खास मौके के सेलिब्रेशन का वीडियो भी पोस्ट किया है.

Advertisement

A post shared by (@bipashabasu) on

इस सेलिब्रेशन में बिपाशा और करण के साथ उनके दोस्त रॉकी एस और डियाने पांडे भी शामिल हुए हैं. दोनों को बिपाशा और करण के वीडियोज में देखा जा सकता है.

A post shared by (@bipashabasu) on

A post shared by (@bipashabasu) on

बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर करण को इस खास दिन को शानदार अंदाज में सेलिब्रेट करने के लिए शुक्रि‍या कहा है. बिपाशा और करण ने साल 2016 में शादी रचाई. ये करण सिंह ग्रोवर तीसरी शादी है.

A post shared by (@bipashabasu) on

Advertisement
Advertisement