scorecardresearch
 

मीडिया को रानू मंडल ने दिखाया था एटीट्यूड, अब वायरल हो रहा ये वीडियो

रातोरात इंटरनेट सेंसेशन बनीं रानू मंडल के बीते दिनों दो वीडियो वायरल हुए थे. इसी सब के बीच रानू मंडल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में रानू एक गाना गाती दिख रही है.

Advertisement
X
रानू मंडल
रानू मंडल

रातोरात इंटरनेट सेंसेशन बनीं रानू मंडल के बीते दिनों दो वीडियो वायरल हुए थे. एक वीडियो में रानू मीडिया को एटीट्यूड दिखाती दिख रही थीं वहीं दूसरे में रानू मंडल एक फैन के छूने पर उसे फटकार लगाती दिख रही थी. इन वीडियोज के वायरल होने बाद ये चर्चा आम हो गई कि स्टारडम मिलने के बाद रानू मंडल के भाव बढ़ गए हैं. रानू मंडल के ढेरों मीम ही इंटरनेट पर वायरल होने शुरू हो गए थे. उनका ये बिहेवियर फैंस को रास नहीं आया.

इसी सब के बीच रानू मंडल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में रानू एक गाना गाती दिख रही है. गाना सलमान खान की फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके का है. गाने के बोल हैं दिल तेरा मेरा दिल. रानू मंडल के वीडियो का काफी पसंद किया जा रहा है.

Advertisement

View this post on Instagram

Who's she? Only wrong answers. . . . . #memefaqtory #ranumondal #indiamemes #tiktokmemes #tiktok #indianmemesfactory #india #internationaldayofthegirl #international #singer #life #love #me #meme #fashion #photography

A post shared by memefactory (@memefaqtory) on

रातोरात ऐसे स्टार बनीं रानू मंडल

बता दें कि रानू मंडल सोशल मीडिया सेंसेशन से पहले पश्चिम बंगाल के राणाघाट में गलियों और रेलवे स्टेशनों पर घूम-घूम कर गाना गाती थीं. इसी दौरान अतींद्र चक्रवर्ती नाम के एक शख्स ने रानू का एक वीडियो बनाकर फेसबुक पर शेयर कर दिया. इस वीडियो में वो लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नग्मा है' गा रही थीं.

बस फिर क्या था. उनके इस वीडियो ने उन्हें रातोरात स्टार बना दिया. इसके बाद हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गानें का मौका दिया. रानू मडंल हिमेश रेशमिया की फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर के लिए तीन गाने गा चुकी हैं.

Advertisement
Advertisement