scorecardresearch
 

शशि कपूर ने इस दिग्गज फिल्म डायरेक्टर को कहा था- 'तुम मेरी जान ले लोगे'

यूं तो फिल्म के सेट से शशि कपूर के ऐसे कई सारे किस्से पॉपुलर हैं कि जब शशि सामने आते थे तो लड़कियां अपने होश खो दिया करती थीं. मगर एक किस्सा ऐसा भी था जब शशि कपूर के होश उड़ गए थे.

Advertisement
X
शशि कपूर
शशि कपूर

शशि कपूर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चार्मिंग और सबसे ज्यादा हैंडसम एक्टर में से एक रहे हैं. उन्होंने फिल्मों में अपनी एक्टिंग से सभी को खूब प्रभावित किया इसी के साथ उन्होंने अपनी हैंडसम पर्सनालिटी से भी लोगों के दिलों पर राज किया. शशि कपूर 70 के दशक के उन एक्टर्स में शुमार हैं जिनके पीछे लड़कियां दीवानी हो जाती थीं. कपूर खानदान में भी वे सबसे हैंडसम माने जाते थे.

यूं तो फिल्म के सेट से शशि कपूर के ऐसे कई सारे किस्से पॉपुलर हैं जिसमें लड़कियां उनकी दीवानी हो जाया करती थीं. एक्ट्रेस के साथ काम करते समय जब शशि सामने आते थे तो वे अपने होश खो दिया करती थीं. मगर एक किस्सा ऐसा भी था जब शशि कपूर के होश खो गए थे. और उनके होश उड़ाने वाला एक फिल्म डायरेक्टर था. उस फिल्म डायरेक्टर का नाम था मनमोहन देसाई.

Advertisement

दरअसल मनमोहन देसाई की फिल्मों के बारे में कहा जाता था कि शूटिंग कराते समय मनमोहन देसाई इस बात को लेकर काफी ज्यादा जोर देते थे कि उनकी फिल्मों में काम करना वाला एक्टर रियल स्टंट करने की कोशिश करे. वे ऐसा इसलिए चाहते थे कि फिल्म के दौरान सीन काफी रियलिस्टिक लगें. ऐसा ही शशि कपूर के साथ भी देखने को मिला.

कहां गया वो एक्टर जो आमिर खान की सुपरहिट फिल्मों में बनता था उनका बेस्ट फ्रेंड

फिल्म थी आ गले लग जा. आ गले लग जा की शूटिंग चल रही थी और इस मूवी के एक सीन में शशि कपूर को स्केट्स पहनने थे और उनपर सामने वाले शख्स को चाक़ू से वार करना था. मनमोहन इस सीन को असली चाक़ू से शूट करना चाहते थे. शशि में मना कर दिया. मनमोहन ने शशि को डरपोक कहकर पुकारा. चिढ़कर शशि ने वो चाक़ू मनमोहन की ओर फेंका. मनमोहन चिल्ला कर बोले, लग जाता तो? शशि ने मनमोहन के चहरे के हावभाव की तरफ देखते हुए कहा- ''यही बात मैं तुम्हें समझाना चाह रहा हूं.'' इसके बाद फिल्म के इस सीन में इस्तमाल तो असली चाकू का किया गया मगर शशि कपूर की जगह बॉडी डबल को ले लिया गया.

Advertisement

जब अमिताभ बच्चन ने लगाया शत्रुघ्न सिन्हा की गाड़ी को धक्का, बिग बी ने सुनाया किस्सा

इसी मूवी के एक और सीन रहता है जिसमें शशि को कांच से भिड़ना होता है. मनमोहन यहां पर भी चाहते थे शशि कपूर खुद इस सीन को फिल्माएं. मगर शशि ने फिर से इस सीन में काम करने से इंकार कर दिया. इस बार भी बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया. इत्तेफाक ऐसा रहा कि बॉडी डबल शीशे से टकरा गया और उसे चोट लग गई.

सुहाग फिल्म की शूटिंग के समय फिर हुआ कुछ ऐसा ही

बात गुजर गई. इसके बाद शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की फिल्म सुहाग की शूटिंग चल रही थी. इस फिल्म के क्लाइमेक्स सीन के बाद शशि कपूर रोने लग गए. वे रोते हुए मनमोहन देसाई के पास गए और बोले,’तुम मुझे मार डालना चाहते हो. मैं अब तुम्हारे साथ कोई मूवी नहीं करूंगा. वजह वही थी पुरानी वाली.

सिंगापुर में सीन की शूटिंग चल रही थी. आदत से मजबूर मनमोहन देसाई चाहते थे कि सीन को शशि कपूर खुद करें. इस बार वे शशि कपूर को मनाने में सफल रहे थे. शशि कपूर को हैलिकॉप्टर पर टंगी रस्सी से लटकना था. वे हैलिकॉप्टर पर 100 फीट की दूरी पर थे और रस्सी पकड़े हुए थे. कुछ देर बाद उनके हाथों में पसीना आने लगा. रस्सी पकड़ना बहुत मुश्किल हो गया. जैसे-तैसे शशि कपूर ने इस सीन की शूटिंग कर ली. मगर इसके बाद उन्होंने निर्णय लिया कि वे कभी भी मनमोहन देसाई के साथ काम नहीं करेंगे.

Advertisement
Advertisement