scorecardresearch
 

करीना कपूर के शो पर पहुंचीं सास शर्म‍िला टैगोर, बताया कैसी बहू हैं बेबो

करीना ने इस दौरान शर्मिला से पूछा कि एक बहू के तौर पर वे उन्हें कैसे देखती हैं ? इस पर बात करते हुए शर्मिला ने कहा कि मुझे तुम्हारी निरंतरता पसंद है. मुझे अच्छा लगता है कि कैसे अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद तुम टच में रहने की कोशिश करती हो.

Advertisement
X
करीना कपूर खान सोर्स यूट्यूब
करीना कपूर खान सोर्स यूट्यूब

करीना कपूर खान What Woman Want के दूसरे सीजन को शुरु कर चुकी हैं. अपनी फिल्मों के साथ ही साथ रेडियो पॉडकास्ट के चलते सुर्खियां बटोर रही करीना ने इस सीजन के पहले एपिसोड के लिए सास और एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के साथ बातचीत की. करीना ने इस दौरान शर्मिला से पूछा कि एक बहू के तौर पर वे उन्हें कैसे देखती हैं ?

इस पर बात करते हुए शर्मिला ने कहा कि मुझे तुम्हारी निरंतरता पसंद है. मुझे अच्छा लगता है कि कैसे अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद तुम टच में रहने की कोशिश करती हो. मतलब अगर मैं तुम्हें मैसेज भेजती हूं तो तुम तुरंत जवाब देने की कोशिश करती हो वही सैफ कभी-कभी रिप्लाई नहीं करता है वही सोहा भी समय लेकर रिप्लाई करती है.

उन्होंने आगे कहा कि अगर तुम मुझे घर पर इन्वाइट करते हो और मैं कोई भी चीज खाने के लिए मांगू तो वो पूरी मांग होती ही है. मुझे लगता कि तुम्हारी ये क्वालिटी कपूर खानदान से आई है. इसके अलावा मुझे याद है जब 22 तारीख को टाइगर का निधन हुआ था और तुम्हारा जन्मदिन 21 को था और तुम फैमिली की तरह काफी सपोर्टिव रही. वो यादगार लम्हा है. इसके अलावा रिलेशनशिप के तौर पर भी तुम अच्छी हो या मैं कहूंगी कि शानदार हो. 

Advertisement

शर्मिला ने इसके अलावा बहू और बेटी में भी बताया था अंतर

इसके अलावा शर्मिला ने ये भी बताया कि बेटी और बहू में क्या अंतर होता है. शर्मिला ने कहा, बेटियां वो होती हैं जिनके साथ आप बड़े हो रहे होते हो. तो कहीं ना कहीं आपको उनके बारे में पता होता है. उनसे कैसे डील करना है, उन्हें गु्स्सा कब आता है लेकिन आप अपनी बहू से जब मिलते हो तो वो पहले से ही एडल्ट होती हैं और आपको उनके नेचर और उनके एटीट्यड के बारे में ज्यादा अंदाजा नहीं होता है तो थोड़ा समय लगता है. मुझे लगता है कि एक नई लड़की आपके घर आती है तो ये आपकी जिम्मेदारी है कि आप उसे कंफर्टेबल फील कराएं.

Advertisement
Advertisement