अभिनेता-निर्माता का दावा है कि देश में फिटनेस और जिम का प्रचलन शुरू करने के पीछे सलमान खान का हाथ है.
अरबाज खान ने एक जिम के लॉन्च पर कहा, ' ने देश में जिम कल्चर शुरू किया है. अगर आपने पहले कहीं जिम देखा होगा तो वह 'अखाड़ा' कहलाता था. जिम की क्रांति सलमान ने लाई.'
इस इवेंट पर उनके साथ उनकी पत्नी खान भी मौजूद थीं. वहीं अरबाज ने कहा, 'लगभग हर बड़े शहर या हर लेन में जिम है. एक दिन लोगों को एहसास होगा कि इन सबके पीछे का योगदान है. अगर यंगस्टर्स जिम करने के लिए प्रेरित हुए हैं तो इसकी वजह सिर्फ हैं.' अरबाज से पूछा गया कि फिटनेस क्या है, इस पर अरबाज ने जवाब दिया, 'फिट रहना, विशेष रूप से मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. कभी-कभार जब में एक्सरसाइज नहीं कर पाता तो मैं खुद को फिट रखने के लिए जिम जाता हूं.'
फिलहाल अरबाज खान अब अब्बास-मस्तान की फिल्म 'किस-किस को प्यार करूं' में कॉमेडी रोल में नजर आने वाले हैं.
इनपुट: IANS