scorecardresearch
 

2.0 Trailer- एक्शन से भरपूर, रजनी पर भारी पड़ रहा अक्षय का लुक

अक्षय कुमार और रंजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 का ट्रेलर थोड़ी देर में रिलीज होगा. इसका बजट 500 करोड़ रुपए से ज्यादा बताया जा रहा है.

Advertisement
X
फिल्म 2.0
फिल्म 2.0

अक्षय कुमार और रंजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इसे हिंदी और तमिल भाषा में जारी किया गया है. ये फिल्म अपने बड़े बजट और वीएफएक्स के कारण लंबे समय से चर्चा में हैं. अक्षय कुमार इसमें विलेन के रूप में नजर आएंगे. रजनीकांत भी अहम रोल में हैं.

500 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म एक्शन से भरपूर नजर आ रही है. मगर एक्शन का अंदाज जरा अलग है. फिल्म में लड़ाई काफी अधुनिक तरीके से दिखाई गई है. इसके एक्शन काफी खतरनाक नजर आ रहे हैं. अक्षय का लुक खतरनाक है और फिल्म में उनकी अपीयरेंस डरावनी है.

कुछ देर में लॉन्च होगा 2.0 का ट्रेलर, अक्षय-रजनी इवेंट में पहुंचे

अक्षय अपने गेटअप से फिल्म में खौफ पैदा करने में कामयाब रहे हैं. ट्रेलर की शुरुआत में जहां अक्षय का विकराल रूप दिखाया गया है वहीं बाद के सीन्स में रजनीकांत का कूल अंदाज. अक्षय के खौफ को रजनी ने काफी कूल अंदाज में डील किया है. वे रोबोट के गेटअप में हैं. ट्रेलर में संवाद कम एक्शन ज्यादा दिखाया गया है जो इस बात का संकेत देता है कि फिल्म में जुबानी जंग कम और जोरदार एक्शन ज्यादा देखने को मिलेगा. 

Advertisement

इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया जिसमें एक पक्षी के पंजे में सेलफोन नजर आ रहा हैं. इस सेलफोन की स्क्रीन पर लिखा गया है- ट्रेलर लॉन्च 3 नवंबर को. फिल्म 2.0 का टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है.

फिल्म में अक्षय कुमार के लुक को लेकर शुरू से ही काफी बातचीत हो रही है. फिल्म में अक्षय कुमार विलेन की भूमिका में नजर आएंगे. संभवतः यह पहली बार होगा कि जब अक्षय इतना भयानक किरदार निभाते नजर आएंगे. ट्रेलर के दौरान अक्षय ने एक डायलॉग भी बोला जो फिल्म में उनके किरदार के मिजाज को दर्शाता है. अक्षय ने कहा- सेलफोन रखने वाला हर व्यक्ति हत्यारा है. रजनीकांत का रोल भी काफी पावरफुल है जिसे उन्होंने बड़े ही कूल अंदाज में निभाया है. ट्रेलर के अंत में वे एक डायलॉग बोलते हैं जो उनके फैन्स का दिल जीतने के लिए काफी है. गोलियों की बौछार के साथ रजनी कहते हैं ''मैं आपकी स्क्रीन गोलियों से सेट कर दूंगा.''

500 करोड़ रुपए बजट

तकरीबन 500 करोड़ रुपये के बजट से बन रही यह फिल्म वीएफएक्स से लबरेज होगी. यह कई मामलों में भारत की सबसे एडवांस फिल्म है. इसके अलावा यह भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म भी होगी.

Advertisement

देखें ट्रेलर-

रजनी सर की 2.0 : ट्रेलर से पहले जारी हुए ये 6 पोस्टर

बता दें कि 2.0 रजनीकांत की फिल्म एंथरिन का ही सीक्वल है. पिछली फिल्म में भी रजनीकांत ने रोबोट का किरदार निभाया था. हालांकि इस बार उन्हें काफी मॉर्डन और एडवांस लुक दिया जाएगा.

Advertisement
Advertisement