scorecardresearch
 

सनी लियोन अब अपना लुक बदलने को तैयार

इंटरनेशनल पॉर्न स्‍टार सनी लियोन मेकओवर की तैयारी में है. वो अपने लुक्‍स में बदलाव देना चाहती हैं.

Advertisement
X
सनी लियोन
सनी लियोन

इंटरनेशनल पॉर्न स्‍टार मेकओवर की तैयारी में है. वो अपने लुक में बदलाव करना चाहती हैं.

सनी ने अलग-अलग लुक में कुछ तस्‍वीरें भी पोस्‍ट की हैं. इनमें से एक तस्‍वीर में वे एनीमल प्रिंट की बिकनी में है, एक में उन्‍होंने बाल बहुत छोटे रखे हैं और 70 के दशक की हीरोइन की तरह लग रही हैं. एक अन्‍य तस्‍वीर ब्‍लैक एंड व्‍हाइट है, जिसमें वे एक कैबरे डांसर की तरह लग रही हैं. एक और तस्‍वीर में सनी पूरी तरह से न्‍यूड हैं.


फैन्‍स को तस्‍वीरें बेहद पसंद
इन तस्‍वीरों से ऐसा लग रहा है, जैसे सनी अपनी आने वाली फिल्‍मों में विभिन्‍न लुक में दिखेंगी या फिर मेकओवर में वो खुद को विभिन्‍न लुक्‍स में देख रही हैं. वजह जो भी हो, सनी के फैन्‍स को ये अलग-अलग तस्‍वीरें बहुत भा रही हैं.

लियोन ने अपनी फिल्म का टिकट बेचा
सोचिए, आपको कैसा लगेगा कि आप सिनेमाघर में फिल्‍म देखने गए हैं और कोई स्‍टार टिकट काउंटर में टिकट बेच रहा है. रविवार को मुंबई के सिनेमैक्‍स, सिऑन में यही नजारा देखने को मिला. पॉर्न स्‍टार सनी लियोन और डिनो मोरिया 'जिस्‍म 2' को प्रमोट करने के लिए उसकी टिकट बेच रहे थे. फिल्‍म को भले ही अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन दर्शक फिल्‍म को देखने पहुंच रहे हैं.

Advertisement

महेश भट्ट ने ट्विटर में सनी और डिनो की टिकट काउंटर की तस्‍वीर भी पोस्‍ट की है. काउंटर में सनी सफेद शर्ट पहने बैठी थीं और फिल्‍म के सह निर्माता डिनो पैसे गिन रहे थे.

के बाद सनी लियोन आज बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्री बन गई हैं. 'जिस्‍म 2' में सनी का रोल बहुत मजबूत नहीं था, लेकिन वे बॉलीवुड की सबसे चर्चित महिला बन गई हैं. दर्शक सनी को देखना चाहते हैं, चाहे फिल्‍म कोई भी हो. सनी ने एकता कपूर से फिल्‍म के लिए एक करोड़ रुपए फीस मांगी है और एकता फीस देने के लिए तैयार भी है. एकता जानती हैं कि सनी की खूबसूरती और क्रेज दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाई थी और फिल्‍म को सफलता मिली, इसलिए फिल्‍म 'रागिनी एमएमएस' के लिए भी एकता का नाम ही काफी है.

कर रही हैं खूब मेहनत
लियोन भी बॉलीवुड में मेनस्‍ट्रीम अभिनेत्रियों की लिस्‍ट में आने के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं. वो हिंदी सिख रही हैं और डांस का प्रशिक्षण भी ले रही हैं.

Advertisement
Advertisement